एक्सप्लोरर

Vice President Election 2022: उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर जगदीप धनखड़ को अमित शाह समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

Vice President Election 2022: बीजेपी ने शनिवार को अपने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पद के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के नाम पर मुहर लगा दी है. इसके बाद से ही उन्हें बधाई संदेश आने लगे हैं.

 Vice President Election 2022: राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu ) को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने सबको चौंका दिया था.अब शनिवार को एक बार फिर से बीजेपी ने विपक्ष को झटका दिया है. बीजेपी ने संसदीय बोर्ड की बैठक में उपराष्ट्रपति (Vice President Election) पद के उम्मीदवार के लिए पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar ) के नाम पर मुहर लगा दी. उनके नाम की घोषणा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (J. P. Nadda) ने की. गौरतलब है कि संसदीय बोर्ड में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य शामिल हैं. इसके बाद से ही किसान परिवार से आने वाले जगदीप धनखड़ के पास बधाई संदेश आने का सिलसिला शुरू हो गया हैं. उन्हें बधाई देने वालों में प्रधानमंत्री पीएम मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह सहित देश के कई प्रभावशाली नेता और लोग शामिल हैं. यहां जानिए उनकी तारीफ में किसने -क्या कहा है. 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने जगदीप धनखड़ को एनडीए (NDA)के उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट में कहा, "जगदीप धनखड़ जी को हमारे संविधान का उत्कृष्ट ज्ञान है. वह विधायी मामलों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं. मुझे विश्वास है कि वह राज्य सभा में एक उत्कृष्ट अध्यक्ष होंगे और राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सदन की कार्यवाही का मार्गदर्शन करेंगे."

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी शुभकामना

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार घोषित होने पर जगदीप धनखड़ को बधाई. वह एक किसान के बेटे हैं, जिन्हें कानून और संविधान की गहरी समझ है. उन्होंने सार्वजनिक सेवा में वर्षों बिताए हैं. उनके अनुभव से भारत को काफी फायदा होगा."

 

गृहमंत्री ने भी दी बधाई

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah ) ने ट्वीट किया, "मुझे विश्वास है कि उपराष्ट्रपति पद व राज्यसभा के सभापति के रूप में  जयदीप धनखड़ जी के चुने जाने से हमारे उच्च सदन की गरिमा और बढ़ेगी. साथ ही सदन की संवैधानिक प्रक्रिया में उनके व्यापक व लंबे प्रशासनिक अनुभव का देश को बहुत लाभ मिलेगा.उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं." 

बाबूलाल मरांडी ने की शुभकामनाएं

झारखंड (Jharkhand ) के पहले सीएम रहे बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने भी जगदीप धनखड़ को एनडीए का उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट किया, "दशकों से सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले पश्चिम बंगाल के वर्तमान राज्यपाल जगदीप धनखड़ जी को NDA की ओर से उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाये जाने पर बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं. इस महत्वपूर्ण दायित्व के आप वास्तविक हकदार हैं."

नीतीश कुमार ने दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ जी को एनडीए के उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत है. जदयू श्री जगदीप धनखड़ जी का समर्थन करेगा. उन्हें शुभकामनाएं.

सुवेंदु अधिकारी ने कही ये बात

सुवेंदु अधिकारी ने कहा जगदीप धनखड़ का बंगाल के लिए विशोष योगदान है. इतने संवेदनशील आदमी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. हम लोगों को बहुत खुशी है. हम लोग बीजेपी  का आभार प्रकट करते है. वो संविधान के जानकार है. राष्ट्रपति  पद के लिए अगर टीएमसी द्रौपदी मुर्मू  का समर्थन नहीं करती है तो टीएमसी को एंटी आदिवासी और महिला विरोधी पार्टी माना जाएगा.

वसुंधरा राजे ने भी दीं शुभकामनाएं

वसुंधरा राजे ने लिखा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ जी को NDA की तरफ से भारत के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई. राजस्थान परिवार की ओर से आपको विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं. साथ ही, शीर्ष नेतृत्व का आभार.

पहली बार कोई जाट बनेगा उपराष्ट्रपति

हेमा मालिनी ने कहा कि पहली बार कोई जाट देश का उपराष्ट्रपति बन रहा है. नरेन्द्र मोदी जी देश में इस तरह के कई बदलाव ला  रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Vice President Election: BJP आज कर सकती है उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का एलान, जानें किन नामों की है चर्चा

BJP Vice President Candidate: जगदीप धनखड़ एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे, जेपी नड्डा ने किया एलान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
CJP के प्रोटेस्ट में हिंदू विरोधी नारे लगाने का लगा आरोप, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में हिंदू विरोधी नारे लगाने का लगा आरोप, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget