एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा- "मैं मनरेगा का समर्थन करता हूं, इसे असफल नहीं कह सकता" 

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने एक कार्यक्रम में कहा कि मनरेगा एक अच्छा कदम था और इसे असफल नहीं कहा जा सकता है. सांसद वरुण गांधी कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित कर रहे थे.

अहमदाबाद: मनरेगा योजना पर बीजेपी के अपने ही सांसद ने पार्टी से हटकर बयान दिया है. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा कि मनरेगा योजना सफल थी और इसे असफल नहीं कहा जा सकता है.

बीजेपी सांसद वरुण गांधी शुक्रवार को एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि मनरेगा एक ‘‘अच्छी योजना’’ है और इसे असफल नहीं कहा जा सकता. ग्रामीण इलाकों में रोजगार की गारंटी देने वाली यह योजना यूपीए सरकार द्वारा लाई गई थी.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना को गरीबी मिटाने के लिए "यूपीए सरकार की विफलता का जीता-जागता स्मारक’’ कहा था.

भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद (आईआईएम-ए) के छात्रों को संबोधित करते हुए सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी सांसद ने कहा, ‘‘वास्तव में मैं मनरेगा का समर्थन करता हूं. मुझे लगता है कि यह एक अच्छी योजना है. यह कहना गलत है कि यह योजना असफल है.’’

सांसद वरुण गांधी यहां कार्यक्रम में अपनी आने वाली किताब के संदर्भ में बोलने के लिए संस्थान के द्वारा आमंत्रित किए गए थे. उन्होंने कहा कि वह भविष्य के चुनाव पर फोकस करने की जगह देश के भविष्य युवाओं पर फोकस करना ज्यादा पसंद करेंगे.

सांसद ने सत्र के दौरान कई गंभीर मुद्दे पर बात की. उन्होंने कहा कि देश में आईएएस और आईपीएस परीक्षा पास कर आने वाले छात्रों में 84 फीसदी छात्र देश के 25 बड़े शहरों से आते हैं और इनमें से 69 फीसदी सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से पढ़े होते हैं.

यह भी पढ़ें-

दोस्ती की मिसालः परिवार के विरोध के बावजूद समरीन अख्तर के लिए किडनी दान करेगी सिख लड़की

MP चुनाव: 48 घंटे बाद स्ट्रांग रूम पहुंचा EVM, कांग्रेस ने की शिकायत, EC ने कहा- कोई गड़बड़ी नहीं हुई

देखें वीडियो-

 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget