एक्सप्लोरर

West Bengal: 'पांच महीने से ज्यादा नहीं टिकेगी पश्चिम बंगाल की सरकार', केंद्रीय राज्य मंत्री का दावा, TMC ने दिया ये जवाब

BJP On TMC: केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है. टीएमसी की ओर से भी पलटवार किया गया है.

BJP Vs TMC: बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) खिलाफ हमले को तेज करते हुए रविवार (16 जुलाई) को दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बस कुछ समय और टिकेगी. बीजेपी के दावे को खारिज करते हुए टीएमसी ने पलटवार किया है. टीएमसी की ओर से कहा गया है कि जन समर्थन प्राप्त सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर बीजेपी नेता दिल्ली में केवल अपनी रेटिंग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीजेपी सांसद शांतनु ठाकुर ने अपने लोकसभा निर्वाचिन क्षेत्र बनगांव में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि टीएमसी सरकार अब पांच महीने से ज्यादा नहीं टिकेगी. केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा, ''ममता बनर्जी सरकार की उपयोगिता खत्म हो गई है. अगर टीएमसी ने हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का सहारा नहीं लिया होता तो बीजेपी हजारों अतिरिक्ट सीटें मिलतीं.''

बंगाल सरकार को लेकर बीजेपी नेता शांतनु ठाकुर का दावा

शांतनु ठाकुर ने कहा, ''यह (पंचायत चुनाव) टीएमसी सरकार की देखरेख वाला आखिरी चुनाव बनने जा रहा है, जहां राज्य चुनाव आयोग (SEC) समेत सभी राज्य मशीनरी तटस्थ और निष्पक्ष भूमिका निभाने में विफल रही हैं.'' इसी के साथ शांतनु ठाकुर ने कहा, ''मेरा अनुमान है कि यह सरकार पांच महीने से ज्यादा नहीं चलेगी.''  

कभी भी कुछ भी हो सकता है- सुकांत मजूमदार

वहीं, पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मीडिया से कहा, ''किसी समय कुछ भी हो सकता है. देखते हैं क्या होता है.'' मजूमदार ने कहा, ''किसे पता कि टीएमसी के कुशासन और डर के खिलाफ जन विद्रोह हो जाए. क्या पता कि टीएमसी विधायक अचानक ममता बनर्जी के कामकाज के तरीके का पालन करने से इनकार कर दें. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि ऐसा होगा लेकिन राजनीति में कुछ भी संभव है.''

शुभेंदु अधिकारी कर चुके हैं केंद्र के दखल की मांग

वहीं, पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पंचायत चुनाव में हिंसा के मद्देनजर राज्य में अनुच्छेद 355 लागू करने की मांग करते हुए पहले कहा था कि राज्य में केंद्रीय हस्तक्षेप जरूरी हो गया है. अधिकारी ने कहा था कि हालांकि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को गिराया नहीं जा सकता है लेकिन अगर वह संविधान के अनुसार अपना कर्तव्य निभाने में विफल रहती है तो उसे अराजकता में जाने से बचाने के लिए केंद्र को दखल देना होगा.

बीजेपी नेताओं के बयानों पर टीएमसी का पलटवार

बीजेपी नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता शांतनु सेन ने कहा, ''सुभेंदु अधिकारी समेत ये सभी बीजेपी नेता उस सरकार के खिलाफ बयानबाजी करके दिल्ली में अपनी रेटिंग बढ़ाने के लिए बेताब हैं जो दो साल पहले भारी जनादेश के साथ तीसरी बार सत्ता में आई और जिसे बड़े पैमाने पर जन समर्थन प्राप्त है.''

यह भी पढ़ें- कौन होगा विपक्षी एकता का संयोजक, क्या UPA ही कहलाएगा गठबंधन? जानें विपक्ष की बैठक में किन मुद्दों पर होगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget