एक्सप्लोरर

'देश में आर्थिक अराजकता की हो रही साजिश', रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर लगाया ये बड़ा आरोप

Ravi Shankar Prasad PC: रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हिंडनबर्ग शनिवार को रिपोर्ट जारी करती है औऱ रविवार को हल्ला मचता है ताकि सोमवार को मार्केट बिखर जाए. ये भारत के कैपिटल मार्केट को गिराने की साजिश है.

Ravi Shankar Prasad Attack Congress: सीनियर बीजेपी नेता और पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने सोमवार (12 अगस्त 2024) को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि भारत में आर्थिक अराजकता पैदा करने की कोशिश हो रही है. कांग्रेस और हिंडनबर्ग मिलेजुले हैं. भारत के निवेशक कांग्रेस की साजिश पर भरोसा नहीं कर रहे हैं.

टूलकिट वाले को देश से मतलब नहीं है. भारत की अर्थव्यवस्थ बहुत तेजी से बढ़ रही है. इसकी सबने प्रशंशा की है, लेकिन आर्थिक अराजकता की साजिश हो रही है. कांग्रेस के पास बड़े वकीलों की फौज है.

विपक्ष को टीस कि तीसरी बार पीएम कैसे बने मोदी

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम उम्मीद करते थे कि तीसरी बार सत्ता से बेदखल होने के बाद कांग्रेस और उनके सहयोगी गठबंधन के लोग और उनको प्रमोट करने वाले टूल किट के लोग थोड़ा संयम और शांति रखेंगे, लेकिन इनके मन में नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिल में इतनी घृणा कि यह तीसरी बार पीएम कैसे बन गए. अब बन तो गए तो इनको बेदखल करने की पूरी कोशिश करो. पीड़ा की बात ये है कि हारने के बाद ये अब भारत को आर्थिक रूप से अस्थिर करने के लिए षडयंत्र रच रहे हैं. देश में आर्थिक अराजकता और आर्थिक अस्थिरता लाने के लिए ये लोग बहुत कुछ कर रहे हैं.

हिंडनबर्ग ने पिछले नोटिस का नहीं दिया है जवाब

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि हिंडनबर्ग शनिवार को रिपोर्ट जारी करती है औऱ रविवार को हल्ला मचता है ताकि सोमवार को पूरा मार्केट बिखर जाए. भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है. हर कोई भारत की तरक्की की प्रशंसा कर रहा है, भारत सबसे सुरक्षित और विश्वनीय मार्केट है. सेबी की जिम्मेदारी भारत के कैपिटल मार्केट को कानून का पालन कराना होता है. हिंडनबर्ग ने पिछली बार जो रिपोर्ट पेश की थी, उसके बदले में सेबी ने एक नोटिस जारी किया था और उससे जवाब मांगा था, लेकिन उसका जवाब देने की जगह हिंडनबर्ग ने अब यह नया झूठा आरोप लगाया है.

हिंडनबर्ग में भारत के खिलाफ अभियान चलाने वाले लॉर्ड सोरोस का पैसा

हिंडनबर्ग में लॉर्ड सोरोस का बड़ा पैसा लगा है. ये वही हैं जो भारत के खिलाफ प्रोपोगेंडा चलाते रहते हैं. नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलते रहते हैं... लेकिन मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि वह क्या चाहती है. अगर भारत का स्टॉक मार्केट गिरेगा तो कौन निवेशक यहां आएगा. क्या देश को फिर से पहले की स्थिति में ले जाया जाए, जो नेहरू युग में थी या पीवी नरसिम्हा जी के समय में थी.

ये भी पढ़ें

Congress News: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश अध्यक्षों की बुलाई बैठक, AAP भी कर रही मंथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget