एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद मेनका गांधी पर पशु चिकित्सक से अभद्रता और धमकी देने का आरोप, वेटनरी डॉक्टरों ने मनाया काला दिवस

इस व्यवहार को लेकर वेटनरी डॉक्टर्स ने प्रधानमंत्री, लोकसभा स्पीकर और बीजेपी अध्यक्ष से मेनका गांधी की शिकायत की. मेनका गांधी के विरोध मे देशभर के वेटनरी डॉक्टर्स ने काला दिवस मनाया और माफी की मांग की.

नई दिल्ली: बीजेपी नेता और सांसद मेनका गांधी पर वेटरनरी डॉक्टर्स (पशु डॉक्टर) से अभद्रता का आरोप लगा है. ये आरोप आगरा के एक वेटरनरी डॉक्टर ने लगाया है. इस कथित ऑडियो में मेनका गांधी ने जो बोला है उसे सभ्य समाज गालियां कहता है. ये ऑडियो 21 जून का है जब आगरा के वेटरनरी डॉक्टर एलएन गुप्ता को मेनका गांधी ने खुद फोन किया था. डॉक्टर गुप्ता ने एक जून को एक कुत्ते की सर्जरी की थी जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. पीड़ित डॉक्टर का आरोप है कि बस इसी बात को लेकर मेनका गांधी का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया.

डॉक्टर गुप्ता का आरोप है कि इसके बाद मेनका गाधी ने उनसे कुत्ते के इलाज में लगे 70 हजार रुपये देने की मांग की. यही नहीं एक के बाद एक धमकियां भी दीं. क्लीनिक पर ताला लगवाने की बात तक कह दी. डॉक्टर का आरोप है कि वो मेनका गांधी के दबाव में 70 हजार रुपये देने को जब तैयार नहीं हुए तो फिर मेनका गांधी उनके परिवार और प्रोफेशन तक पहुंच गईं. एबीपी न्यूज इस बात की पुष्टि नहीं करता कि ऑडियो सही है या गलत लेकिन पीड़ित डॉक्टर एल एन गुप्ता अपने फोन में ऑडियो सुना रहे हैं.

अब इन तमाम मामलों के सामने आने के बाद देश भर के वेटरनरी डॉक्टर आज काला दिवस मनाया और मेनका गांधी से माफी की मांग की. वेटनरी डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री, लोकसभा स्पीकर और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मेनका गांधी की शिकायत की है.

मेनका गांधी पर ये अकेला आरोप नहीं है. कुछ दिन पहले नोएडा के डॉक्टर विकास के साथ भी उनकी बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था. वो बातचीत भी एक कुत्ते के इलाज को लेकर थी. मेनका गांधी से जब इस मामले के बारे में एबीपी न्यूज ने बात करने की कोशिश को तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया.

दरअसल ये सारे मामले तो ऑडियो रिकॉर्डिंग के हैं लेकिन लोगों के बीच रहकर मेनका पहले भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर चुकी हैं. 28 जुलाई 2019 को सुल्तानपुर में बिजली विभाग के कर्मचारी पर वो जमकर बरसीं थीं. 17 फरवरी 2018 को पीलीभीत में भी मेनका का गुस्सा सरकारी कर्मचारी पर फूटा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगे, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगे, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget