एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के वरिष्ठ बीजेपी सांसद चिंतामन वनगा का निधन

चिंतामन वनगा का जन्म एक जून 1950 को हुआ था. वह महाराष्ट्र के पालघर से लोकसभा सांसद थे. वह 11वीं और 13वीं लोकसभा के भी सदस्य रह चुके थे.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के वरिष्ठ बीजेपी सांसद चिंतामन वनगा का आज दिल्ली में निधन हो गया. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने यह जानकारी दी. वह 67 साल के थे. संसदीय कार्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि उनके निधन से एक फरवरी को पेश होने वाले बजट पर असर पड़ने की संभावना कम है. एक फरवरी को जब सदन की कार्यवाही शुरू होगी तब अध्यक्ष की तरफ से एक शोक संदेश पढ़ा जाएगा. आज और कल संसद की कार्यवाही स्थगित है.

पिछले साल भी पूर्व केंद्रीय मंत्री और आईयूएमएल नेता ई अहमद के निधन के बावजूद बजट पेश किया गया था, वह संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्वारा संबोधित किये जाने के दौरान गिर गये थे. उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुये सदन की बैठक अगले दिन नहीं हुई थी. आज सुबह घर पर बेहोश हो जाने के बाद उन्हें करीब 11 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल लाया गया था. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो चुका था.

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वी के तिवारी ने बताया, ‘‘उन्हें सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर आरएमएल अस्पताल लाया गया था. हमने करीब 30 मिनट तक उनकी धड़कन वापस लाने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.’’

सूत्रों ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. चिंतामन वनगा का जन्म एक जून 1950 को हुआ था. वह महाराष्ट्र के पालघर से लोकसभा सांसद थे. वह 11वीं और 13वीं लोकसभा के भी सदस्य रह चुके थे. उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वनगा पार्टी के एक अच्छे कार्यकर्ता थे और उन्होंने ठाणे जिले की जनजातीय पट्टी में शानदार काम किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
ECI New Rule: चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget