एक्सप्लोरर

UP Budget Session: BJP विधायक राजेश्वर सिंह बोले, ऐतिहासिक है बजट, सीएम योगी की तारीफ में कही ये बात

UP Assembly Budget Session: राजेश्वर सिंह ने कहा कि युवाओं के लिए सरकार 4000 करोड़ का इनोवेशन फंड लेकर आई है. पिछली सरकार में तो गाजीपुर, रामपुर और आजमगढ़ में माफिया बनाने की फैक्ट्री लगती थी.

Rajeshwar Singh On UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) का बजट सत्र चल रहा है. मंगलवार (28 फरवरी) को सदन की चर्चा में सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने बजट को लेकर योगी सरकार की तारीफ की. बजट की बारीकियों का जिक्र करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से बजट के आंकलन के 5 सिद्धांतों पर योगी सरकार के बजट को 10 में से 10 नंबर दिए.

उन्होंने कहा कि कैपिटल एक्सपेंडिचर का आकार इस बार बजट में 1 लाख 87 हजार करोड़ रुपये का है. ये बजट ऐतिहासिक है. बसपा सरकार में तो कुल बजट ही 1 लाख करोड़ का होता था. आज योगी सरकार रेवेन्यू बजट सरप्लस बजट है यानी सरकार की कमाई बढ़ी है. चर्चा में विपक्ष ने डेलियट कंपनी का नाम उठाया. विश्व की 4 सबसे बड़ी कंसल्टेंसी कंपनी में डेलियट कंपनी है. इन कंपनी का टर्नओवर खाली कंसल्टेंसी से 7 लाख 20 हजार करोड़ रुपये है, 150 देशों में इनके 600 से ऊपर ऑफिस हैं और सवा 6 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं. 

"सीएम योगी आज के युग के हरक्यूलिस"

बीजेपी विधायक ने कहा कि ऐसी विश्वस्तरीय कंपनी अगर उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन रुपये की इकोनॉमी बनने में साथ देती है तो हमें उसका स्वागत करना चाहिए. सुबह हरक्यूलिस की चर्चा हुई थी. हरक्यूलिस 2500 वर्ष पुरानी ग्रीक सभ्यता के देवता हैं जो आकाश के पुत्र माने जाते हैं. उन्होंने 12 भयंकर राक्षस और दानवों का संहार किया था. आज के युग के हरक्यूलिस योगी आदित्यनाथ हैं. जिन्होंने असंभव माने जाने वाले कार्य, भ्रष्टाचार, माफिया और आतंकवाद जैसे दानवों का संहार किया है. ये बजट लैप्स की बात कर रहे हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण अखिलेश सरकार का है. जिसमें पुलिस विभाग के 3300 करोड़ के बजट में से 906 करोड़ रुपये लैप्स हो गए थे. 

"कई देशों ने योगी सरकार पर भरोसा जताया"

राजेश्वर सिंह ने कहा कि विपक्ष कह रहा है कि 5 ट्रिलियन इकोनॉमी का लक्ष्य कैसे पूरा होगा. भारत की डबल इंजन की सरकार भारत को कैसे बदल रही है इसका छोटा सा उदाहरण है. 1947 से आज तक 1 ट्रिलियन एफडीआई विदेशी निवेश आया और उसका आधा यानी 50 प्रतिशत विदेशी निवेश पिछले 8 वर्षों में आया. भारत को 1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने में 67 वर्ष लगे. अगले 1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने में 8 वर्ष लगे और तीसरा ट्रिलियन इकोनॉमी बनने में मात्र 5 वर्ष लगे. इतना भरोसा विश्व के निवेशकों को भारत पर है कि कोरोना काल में भी 8 लाख करोड़ से अधिक का विदेशी निवेश FDI से आया. 

उन्होंने कहा कि योगी सरकार पर भरोसा जताते हुए कई देशों ने 33 हजार करोड़ से अधिक के 19000 एमओयू साइन किए. सदन में छापों की चर्चा हो रही है. छापे भ्रष्टाचारी और माफिया पर पड़ रहे हैं. पिछली सरकार के खनन माफिया जेल में हैं, उनके खनन मंत्री जेल में हैं. 

"हम युवाओं को कम न आंके"

युवाओं का जिक्र करते हुए राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज का युवा हमसे आशा रखता है कि हम विधानसभा में अच्छी पॉलिसी लायेंगे. वो विदेश में पढ़ना चाहता है, बड़ा काम करना चाहता है. आज 100 करोड़ युवा हैं जो हमें अगले 20 वर्षों में आगे ले जाएंगे. हम युवा को कम न आंके, वो जाति मजहब से ऊपर उठ चुके हैं. पिछले 5 वर्षों मैं हमने फ्रांस को, इंग्लैंड को, इटली को, रूस को इकोमोनिक ग्रोथ में पीछे छोड़ा है. हम वर्ल्ड क्लास सेंटर्स ला रहे हैं. विश्व स्तरीय एमसीडीसी सरोजनी नगर में बन रहा है. हम ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे हैं. ये विश्व की सबसे तेज क्रूज मिसाइल है. ये बजट ग्रोथ मल्टीप्लायर हैं. इसे साधारण इकोनॉमी समझने की भूल न करें.

ये भी पढ़ें- 

Manish Sisodia Resigns: मनीष सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का इस्तीफा, 2 मंत्री कैबिनेट में होंगे शामिल, BJP-कांग्रेस ने घेरा तो AAP ने दी सफाई | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
Tamil Nadu: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में मासूम की मौत, पेट में पल रहे बच्चे की भी गई जान
Tamil Nadu: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में मासूम की मौत, पेट में पल रहे बच्चे की भी गई जान
Kerala: चाय बनाने से बहू ने किया इनकार, 70 साल की सास ने हमला कर ले ली जान
Kerala: चाय बनाने से बहू ने किया इनकार, 70 साल की सास ने हमला कर ले ली जान

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
इंफ्रारेड कुकटॉप खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
इंफ्रारेड कुकटॉप खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
Lean Fatty Liver Disease: बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
Embed widget