एक्सप्लोरर

Narayan Das Protest: बीजेपी विधायक नारायण दास डमरू बजाते हुए पहुंचे विधानसभा, बाबा वैद्यनाथ धाम दोबारा खोलने की मांग-Video

BJP MLA Protest: नारायण दास ने कहा कि बाबा वैद्यनाथ धाम सिर्फ देवघर के लिए ही बल्कि यह पूरे देश के लिए यह आस्था का केन्द्र है. उन्होंने आगे कहा कि मंदिर रोजगार भी मुहैया कराता है.

BJP MLA Protest: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते बंद किए गए धार्मिक स्थलों को एक बार फिर से खोलने की महाराष्ट्र से झारखंड तक मांग जोर पकड़ने लगी है. हालांकि, कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अभी तक मंदिरों को खोलने की इजाजत कई जगहों पर नहीं दी गई है. इस बीच, झारखंड के देवघर से बीजेपी विधायक नारायण दास ने अनोखे अंदाज में मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम को दोबारा खोलने की मांग है.

नारायण दास डमरू बजाते हुए विधानसभा पहुंचे. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीजेपी विधायक ने कहा कि बाबा वैद्यनाथ धाम सिर्फ देवघर के लिए ही बल्कि यह पूरे देश के लिए आस्था का केन्द्र है. उन्होंने आगे कहा कि मंदिर रोजगार भी मुहैया कराता है. नारायण दास ने कहा कि मैं फिर से सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं कि वे फौरन मंदिरों को खोलें या फिर सेशन के बाद देवघर में लगातार प्रदर्शन किया जाएगा.

इधर, झारखंड विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए एक कमरा आवंटित होने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इरफान सोलंकी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी इसके वास्ते ऐसे ही ‘प्रार्थना कक्ष’ की मांग की और अध्यक्ष से इस पर विचार करने का अनुरोध किया.

कानपुर में सीसामऊ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक सोलंकी ने कहा, "मैं पिछले 15 वर्षों से विधायक हूं. कई बार जब विधानसभा की कार्यवाही चल रही होती है तो हम मुस्लिम विधायकों को नमाज़ अदा करने के लिए विधानसभा से बाहर जाना पड़ता है. अगर विधानसभा में नमाज के लिये एक छोटा प्रार्थना कक्ष हो तो हमें सदन कार्यवाही नहीं छोड़नी पड़ेगी. कई बार यदि आपको सवाल पूछना हैं और आपका समय आने वाला हैं तभी अज़ान का समय आ जाता है, आप या तो नमाज अदा करें या सवाल पूछें.'

ये भी पढ़ें:

जम्मू कश्मीर: महबूबा मुफ्ती ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा, केंद्र के दावों को फर्जी करार दिया

Shikshak Parv: पीएम मोदी बोले- कोरोना में शिक्षकों ने चुनौतियों का समाधान किया, अब अपनी क्षमताएं आगे बढ़ाने का अवसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'
Explained: SBI डेटा लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका अकाउंट? डार्क वेब पर डेटा जाने का मतलब समझिए
Explained: SBI डेटा लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका अकाउंट? डार्क वेब पर डेटा जाने का मतलब समझिए

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget