एक्सप्लोरर

बीजेपी के इस विधायक ने कहा- एक भी मुसलमान को देश से निकाला गया, तो अपना पद छोड़ दूंगा

बीजेपी के विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल सीएए के बारे में जानकारी अपने इलाके के मुसलमानों को दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून है.

गोरखपुर: सीएए को लेकर देश भर में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है. इसी को लेकर 19 जनवरी को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में जनसभा करेंगे. वहीं बीजेपी के विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल अपने विधानसभा इलाके के मुसलमानों को समझा रहे हैं कि सीएए कानून नागरिकता देने का कानून है. किसी को देश से निकालने का कानून नहीं है. उन्‍होंने मुसलमानों को विश्‍वास दिलाया है कि अगर उनके इलाके के किसी भी मुसलमान को देश से निकाला गया तो वह अपना पद छोड़ देंगे.

गोरखपुर शहर विधानसभा इलाके से लगातार चार बार से विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने बताया कि वह अपने विधानसभा इलाके के मुसलमानों के पास जा रहे हैं. साथ ही उन्‍हें इस बात के लिए आश्‍वस्‍त कर रहे हैं कि सीएए नागरिकता देने का कानून है. उन्‍होंने कहा कि मुस्लिम लोग समाज का ही हिस्सा हैं. हमें मुस्लिम समाज के बीच में जाकर इस भ्रम को दूर करना चाहिए.

उन्‍होंने कहा, '' मुसलमानों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. वो भी भारत के नागरिक हैं. उन्हे भी पीड़ा हो सकती है. मैं जनप्रतिनिधि हूं. मुझे उनकी पीड़ा सुननी भी चाहिए. 1947 में देश का बंटवारा हुआ. जो मुसलमान भारत के बंटवारे के समर्थक नहीं थे वह भारत में रह गए. मजहब के नाम पर बंटवारा किया गया था.''

अग्रवाल ने नारे के बारे में बताते हुए कहा, '' नारे भी ऐसे-ऐसे लगाए जा रहे हैं, '' हंस के लिया है पाकिस्‍तान, लड़कर लेंगे हिन्‍दुस्‍तान ''. मुस्लिम समाज को कुछ लोग गलत जानकारी दे रहे हैं कि सीएए आ गया है, उससे तुम लोगों को इस देश से बाहर निकाल दिया जाएगा. ये तुम्‍हें इस देश से बाहर करने की साजिश है. यही वजह है कि जनप्रतिनिधि होने नाते मैं मुस्लिम तबके के लोगों के पास जाकर उन्‍हें सीएए कानून के बारे में जागरुक कर रहा हूं."

अग्रवाल ने पुराना गोरखपुर, जाहिदाबाद, वजीराबाद, दशहरीबाग के मुस्लिम बहुल महोल्लों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनसंपर्क कर लोगों के भ्रम को दूर किया. वहीं जाहिदाबाद के रहने वाले एयू अंसारी ने बताया कि विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने सीएए के बारे में मुस्लिम समाज के लोगों को जागरुक किया. अंसारी ने कहा कि सीएए को लेकर उनके मन में कोई भ्रम नहीं है.

ये भी पढ़ें-

CAA: नागरिकता कानून पर बोले माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला- भारत में जो हो रहा है, वो दुखद

CAA: शाहीन बाग-कालिंदी कुंज सड़क खुलवाने की मांग पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, एक महीने से जमे हैं प्रदर्शनकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकसित भारत लक्ष्य और जन विश्वास...', PM मोदी ने बैठक में मंत्रियों को दिया संदेश
'विकसित भारत लक्ष्य और जन विश्वास...', PM मोदी ने बैठक में मंत्रियों को दिया संदेश
नोएडा DM मेधा रूपम को SC से बड़ी राहत, सैलरी से 5 लाख मुआवजा देने के आदेश पर रोक
नोएडा DM मेधा रूपम को SC से बड़ी राहत, सैलरी से 5 लाख मुआवजा देने के आदेश पर रोक
मंत्री जी के हेलीकॉप्टर में फ्यूल की हो गई कमी! जानें कब और क्यों हुआ ऐसा?
मंत्री जी के हेलीकॉप्टर में फ्यूल की हो गई कमी! जानें कब और क्यों हुआ ऐसा?
म्यांमार-यूएई से तस्करी कर सोना भारत लाने का आरोप, हवाला के जरिए खपाए जा रहे थे फर्जी बिल
म्यांमार-यूएई से तस्करी कर सोना भारत लाने का आरोप, हवाला के जरिए खपाए जा रहे थे फर्जी बिल

वीडियोज

EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?
SIR पर EC में बवाल...ज्ञानेश कुमार पर सवाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
Embed widget