एक्सप्लोरर

राजस्थान: सिर पर टिड्डियों का टोकरा लेकर विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक, कहा- किसान हैं परेशान

इस साल राजस्थान में टिड्डियों का जबरदस्त आतंक है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आईं टिड्डियों ने करीब एक दर्जन जिलों में किसानों की करोड़ों की फसल को साफ कर दिया है.

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के शुक्रवार से शुरू हुए विशेष सत्र के पहले दिन अजीब नजारा देखने को मिला. विधायकों के साथ-साथ सदन में टिड्डियां भी आ गईं, लेकिन ये टिड्डियां खुद नहीं आयीं बल्कि बीजेपी के एक विधायक इन टिड्डियों का अपने साथ लेकर आए. ये बताने के लिए कि उनके इलाके समेत पूरे पश्चिम राजस्थान में किसान टिड्डियों से परेशान हैं.

बीकानेर के नोखा इलाके से बीजेपी के विधायक बिहारी लाल विश्नोई आज जब विधान सभा पहुंचे तो उनके सर पर एक टोकरा था. ये टोकरा बेहद सुंदर कपड़े के जरिए सजा हुआ था. ऐसा लग रहा था कि वो किसी के लिए गिफ्ट हैंपर लेकर आए हैं. विश्नोई के सर पर रखे टोकरे को देखकर एक बार तो विधानसभा के सुरक्षा कर्मी भी चौंक गए. उन्हें वहीं रोका गया और जब लोगों ने इस टोकरे को करीब से देखा तो हैरान रह गए क्योंकि उसमें हजारों जिंदा टिड्डियां भरी हुईं थी. ये टिड्डियां विधायक विश्नोई अपने निर्वाचन क्षेत्र से लेकर आए थे और उनका आरोप था कि राज्य की गहलोत सरकार किसानों को टिड्डियों के प्रकोप से बचा पाने में विफल रही है.

उन्होंने कहा कि किसानों की करोड़ों की फसल चौपट हो चुकी है. मगर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है. टिड्डियों का टोकरा उनके इलाके के किसानों ने सरकार के लिए तोहफे के तौर पर भेजा है. विधायक विश्नोई को टिड्डियों का टोकरा तो सदन में ले कर जाने की इजाजत नहीं दी गई लेकिन उन्ही की पार्टी की एक अन्य विधायक संतोष बावरी ने भी टिड्डियों की समस्या को सदन के भीतर तक अलग तरीके से पहुंचा दिया. संतोष बावरी अनूपगढ़ से बीजेपी विधायक हैं और वो आज एक बड़ा चोला पहनकर पहुंची और इस चोले पर टिड्डियों की समस्या से जुड़े नारे लिखे हुए थे.

ये भी पढ़ें-

द इकोनॉमिस्ट का आकलन, 'CAA-NRC को लेकर डरे हुए हैं 20 करोड़ भारत के मुसलमान'

रामदेव बोले- देश के मुसलमान ‘देशभक्त’, लेकिन कुछ देते हैं मोदी-अमित शाह का सिर काटने की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget