एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: शराब नीति को लेकर मनीष सिसोदिया के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, बर्खास्त करने की मांग उठाई

Delhi BJP Protest: विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी वर्कर्स ने बैरिकेड को तोड़ कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस और सीआरपीएफ जवानों नें बीजेपी विधायकों को हिरासत में ले लिया.

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले (Delhi Excise Case) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को  बर्खास्त करने की मांग की. इसको लेकर बीजेपी के विधायकों और नेताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया. बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पोस्टर और बैनर पर, 'शराब के ठेकेदारों से 6 प्रतिशत कमीशन खाने वाले केजरीवाल और सिसोदिया को बर्खास्त करो' और 'गली-गली में शोर है, मनीष सिसोदिया चोर' जैसे नारे लिखे हुए थे. 

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास से कुछ ही दूर हुए इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने की. विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी वर्कर्स ने पुलिस द्वारा सुरक्षा में लगाए बैरिकेड को तोड़ कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने बीजेपी विधायकों समेत रामवीर सिंह बिधूड़ी को हिरासत में ले लिया.

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने क्या कहा? 
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रदर्शन के दौरान एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को इस बात का जवाब देना होगा कि शराब के ठेकेदारों को मिलने वाले 2 फीसदी से बढ़ाकर 12  प्रतिशत क्यों कर दिया? दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मेरे सवाल का जवाब नहीं दे पा रहे हैं.

करीब 300 से ज्यादा ठेके रिहायशी एरिया की गली-गली में खोल दिए गए. अब शराब के ठेकेदार कह रहे कि हमारा कमीशन 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया जिसमें से 6 फीसदी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को लौटा दिया गया. आप तो कह रहे थे वर्ल्ड क्लास पॉलिसी है जिससे कि दिल्ली को दस हजार करोड़ रुपये मिलेंगे, वो कहां गए? 

दिल्ली को हजारों करोड़ का नुकसान- बिधूड़ी
उन्होंने कहा कि दिल्ली के राजस्व को हुए हजारों करोड़ के नुकसान की भरपाई कौन करेगा? दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी कह रहे कि आबकारी नीति से करोड़ों का नुकसान हुआ. सीबीसी बता रही कि स्कूलों में कक्षा, शौचालय खराब है. ऐसे में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की तो हमारा इस्तीफा मांगना तो बनता है ना. हमारा आंदोलन तक तक जारी रहेगा जब तक कि उन्हें बर्खास्त नहीं कर देते.

यह भी पढ़ें-

Delhi Liquor Policy: शराब घोटाले में ED की छापेमारी पर मनीष सिसोदिया ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैंने अपना काम...

CBI Officer Death Row: सीबीआई ने अधिकारी की खुदकुशी को लेकर मनीष सिसोदिया के दावे को किया खारिज, क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
सोनोवाल ने MV ओशियन विनर के डूबने पर जताई चिंता, जानें क्या कहा?
सोनोवाल ने MV ओशियन विनर के डूबने पर जताई चिंता, जानें क्या कहा?
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget