एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार को किसान कर्जमाफी और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा, शायरी से जाहिर किया दर्द

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. मंच को संबोधित करते हुए उन्होंने शेर सुनाते हुए मौजूदा सरकार को बेकार करार दिया है.

मुम्बईः महाराष्ट्र में आज भारतीय जनता पार्टी ने महाविकास आघाड़ी सरकार के खिलाफ पूरे राज्य में मोर्चा निकाला है. मुंबई के आजाद मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका नेतृत्व किया. महाराष्ट्र बीजेपी के तमाम कद्दावर नेताओं की मौजूदगी में जब देवेंद्र फडणवीस ने मंच संभाला तो उनके भाषण में उनका दर्द छलक आया. इस दौरान फड़णवीस ने कार्यकर्ताओ को शेर सुनाते हुए कहा 'आज वो हुए मशूहर जो काबिल नहीं थे, मंजिलें मिली उनको जो दौड़ में शामिल नही थे.'

महाराष्ट्र में किसानों की कर्ज माफी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बीजेपी ने आज मोर्चा निकाला. देवेंद्र फडणवीस ने भी मंच संभालते ही बार-बार दोहराया कि किसानों को सरकार ने मूर्ख बनाया है. सरकार किसानों के मुद्दों पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है. फडणवीस ने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने भाजपा सरकार की किसान हित के सारे कार्य बंद कर दिए हैं. फडणवीस का कहना था कि जनता के हित के लिए किए गए भाजपा के काम जनता से जुड़े थे. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता किसी राजघराने से नहीं आए थे, भाजपा के नेता आम आदमी की तरह सोचते थे, आज उनकी योजनाओं को बंद कर दिया गया है.

महाराष्ट्र में जब से महाविकास आघाड़ी की सरकार बनी है सावरकर का मुद्दा बार-बार उठता रहा है. इसके साथ ही कांग्रेस के बड़े नेता सावरकर का अपमान करते रहते हैं और शिवसेना इन प्रक्रमों पर सफाई देती फिरती है. आज देवेंद्र फडणवीस ने भी सावरकर का नाम लेते हुए कांग्रेस पर सावरकर का अपमान का आरोप लगाया. इसके साथ ही शिवसेना और उनके नेताओं पर कंप्रोमाइज की बात भी कही. देवेंद्र फडणवीस ने वारिस पठान को घेरते हुए उन्हें लावारिस पठान कह दिया, वहीं उनके दिए बयान की निंदा भी की.

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने बोला कि 'भाजपा सरकार ने गरीबों को 300 वर्ग फुट के घर देने का दावा किया था. उस वक्त राहुल गांधी ने कहा था कि वह 500 वर्ग फुट का घर देंगे. अब सरकार बनने के बाद गरीबों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है. गरीबों का हक मारकर ये सरकार बिल्डरों को दे रही है'. उन्होंने कहा कि ये सरकार बिल्डरों की सरकार है जो सिर्फ उनके हित के बारे में सोच रही है.

सभा के अंत में देवेंद्र फडणवीस ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी चुपचाप नहीं बैठने वाली है, और सरकार की जवाबदेही तय करने जा रही है. राज्य में किसानों, मांओं और बहनों का अपमान उनकी पार्टी नहीं सहेगी और सरकार के खिलाफ आंदोलन करती रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget