एक्सप्लोरर

विदाई भाषण में हामिद अंसारी ने कहा लोकतंत्र में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा जरूरी, बीजेपी ने उठाए सवाल

इधर हामिद अंसारी रिटायर हुए उधर बीजेपी हामिद अंसारी पर टूट पड़ी. बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में हामिद अंसारी पर मुसलमानों की नेतागीरी का आरोप जड़ दिया.

नई दिल्ली: उप-राष्ट्रपति पद से दस साल के कार्यकाल के बाद विदा हुए हामिद अंसारी जाते जाते अपने विदाई भाषण में कई बड़े सवाल खड़े कर गए. हामिद अंसारी राज्यसभा में अपने आखिरी भाषण में नसीहत भी दे गए कि जिम्मेदारी सरकार की है कि अल्पसंख्यक सुरक्षित महसूस करें.

हामिद अंसारी ने अपने भाषण में कहा, ''डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा था कि लोकतंत्र में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा जरूरी है. डेमोक्रेसी में उस वक्त अन्याय होता है जब अपोजिशन को मुक्त रूप से सरकार की नीतियों की आलोचना नहीं करने दी जाती. लेकिन ये भी सही है कि जिम्मेदारियों के बारे में पता होना चाहिए."

प्रधानमंत्री के सामने भी उठाया असहनशीलता का मुद्दा: अंसारी विदाई भाषण में हामिद अंसारी ने जो नहीं कहा वो विदाई इंटरव्यू में भी कहीं. उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती असहनशीलता का मुद्दा वो पीएम मोदी के सामने उठा चुके हैं.

पीटीआई को इंटरव्यू में हामिद अंसारी ने कहा, ''ये आकलन सही है कि देश के मुस्लिम समुदाय में आज घबराहट और असुरक्षा का भाव है. देश के अलग-अलग हिस्सों में मुझे ऐसी बातें सुनने को मिलती हैं. भारत का समाज सदियों से बहुलतावादी रहा है, लेकिन सबके लिए स्वीकार्यता का ये माहौल अब खतरे में है.''

उन्होंने कहा, ''लोगों की भारतीयता पर सवाल खड़े करने की प्रवृत्ति भी बेहद चिंताजनक है. लोगों पर भीड़ के बढ़ते हमले, अंधविश्वास का विरोध करने वालों की हत्याएं और कथित घर वापसी के मामले भारतीय मूल्यों में आ रहे विघटन के उदाहरण हैं. इससे ये भी पता चलता है कि कानून-व्यवस्था को लागू करने की सरकारी अधिकारियों की क्षमता भी अलग-अलग स्तरों पर खत्म हो रही है. ''

रिटायरमेंट के साथ ही हमलावर हुई बीजेपी इधर हामिद अंसारी रिटायर हुए उधर बीजेपी हामिद अंसारी पर टूट पड़ी. बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में हामिद अंसारी पर मुसलमानों की नेतागीरी का आरोप जड़ दिया.

मीनाक्षी लेखी ने कहा, ''वो मुसलमानों की नेतागीरी करना चाहते हैं. जब तक कुर्सी पर थे तब तक उनको मुसलमानों में असुरक्षा की भावना नहीं दिखी. मुझे लगता था कि पढ़े लिखे व्यक्ति हैं इनके पास जानकारी अधिक होगी. लेकिन लगता है कि वो आंकड़े पढ़ते नहीं हैं. उनका ये बयान कहीं ना कहीं राजनीति से प्रभावित हैं.''

प्रधानमंत्री मोदी ने बांधे अंसारी की तारीफों के पुल हामिद अंसारी की विदाई के दौरान राज्यसभा में पीएम मोदी ने हामिद अंसारी की तारीफों के पुल बांधे. प्रधानमंत्री ने कहा कि हामिद अंसारी मुसलमानों की लड़ाई लड़ते रहे.

प्रधानमंत्री ने कहा, "हामिद अंसारी जी वेस्ट एशिया में डिप्लोमैट रहे. इसके बाद अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रहे फिर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कुलपति रहे. पिछले दस साल एक अलग तरह जिम्मेदारी निभाई. संविधान के दायरे में रहकर सदन को चलाया. जब भी आपसे मुलाकात हुई तब आपसे काफी कुछ सीखने का मौका मिला.''

अल्पसंख्यकों के लिए पहली बार नहीं बोले हामिद अंसारी हामिद अंसारी ने पहली बार अल्पसंख्यकों के लिए आवाज नहीं उठाई है. उपराष्ट्रपति रहते हुए भी वे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर बोलते रहे. देश में असहिष्णुता का विवाद छिड़ा था और बुद्धिजीवी लोग विरोध में अवार्ड लौटा रहे थे तब भी हामिद अंसारी ने सरकार को सचेत किया था. अल्पसंख्यक सुरक्षा पर क्या कहते हैं आंकड़े? देश की कुल आबादी में मुस्लिम आबादी 14.2 प्रतिशत है. 17 करोड़ 22 लाख मुस्लिम भारत में रहते हैं. औसतन सात सौ घटनाएं सांप्रदायिक हिंसा होती रही हैं. मोदी सरकार बनने के बाद भी ये सिलसिला जारी रहा. 2014 में 644, 2015 में 751 और 2016 में 703 घटनाएं हुई. मतलब मोदी सरकार में 2098 घटनाएं हुईं. शायद इन्हीं घटनाओं के बहाने हामिद अंसारी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा की ड्यूटी समझा गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद में घोटाला, बीकानेर पहुंची ईडी, कारोबारी नेटवर्क पर कसा शिकंजा
तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद में घोटाला, बीकानेर पहुंची ईडी, कारोबारी नेटवर्क पर कसा शिकंजा
पेट्रोल-डीजल की टेंशन होगी खत्म! भारत संग बड़ी डील करने आईं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, जानें क्या कहा?
पेट्रोल-डीजल की टेंशन होगी खत्म! भारत संग बड़ी डील करने आईं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, जानें क्या कहा?
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले - 'अगर...'
डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले - 'अगर...'
India-Afghanistan Test: सिराज के खेलने पर सस्पेंस, इस बीच आकिब नबी समेत ये 6 गेंदबाज भारतीय टीम के साथ जुड़े
सिराज के खेलने पर सस्पेंस, इस बीच आकिब नबी समेत ये 6 गेंदबाज भारतीय टीम के साथ जुड़े
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Varanasi News: वाराणसी के नमो घाट पर बड़ा हादसा, गंगा में संतुलन बिगड़ने से दो छात्रों की मौत
वाराणसी के नमो घाट पर बड़ा हादसा, गंगा में संतुलन बिगड़ने से दो छात्रों की मौत
ट्रंप को जिसका डर था वही हुआ, स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव
ट्रंप को जिसका डर था वही हुआ, स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव
Viral Video: हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
Embed widget