एक्सप्लोरर

दिल्ली: बीजेपी नेता विजय गोयल ने ऑड-ईवन के नियमों को तोड़ा, कटा 4000 रुपये का चालान

ऑड-ईवन योजना का विरोध करते हुए बीजेपी नेता विजय गोयल आज सड़कों पर निकले. उन्होंने कहा कि मैं केजरीवाल सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध कर रहा हूं क्योंकि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली में पांच साल में कुछ नहीं हुआ.

नई दिल्ली: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने आज ऑड-ईवन (सम-विषम) योजना राष्ट्रीय राजधानी में लागू की. इस योजना का विरोध करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने विषम नंबर वाली एसयूवी कार चलाई. हालांकि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने जनपथ के पास उनकी गाड़ी को रोक दिया और चालान काटा.

विजय गोयल ने ऑड-ईवन को केजरीवाल सरकार का ‘चुनावी हथकंडा’ बताया. राज्यसभा सांसद विजय गोयल सम-विषम योजना का विरोध करने के लिए सम दिन पर विषम नंबर की गाड़ी लेकर दिल्ली की सड़क पर निकल गए. गोयल की कार पर लिखा था ‘प्रदूषण की जिम्मेदार केजरीवाल सरकार, ऑड-ईवन है बेकार’.

गोयल के विरोध पर प्रतिक्रिया जताते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी के नेताओं का काम राजनीति करना है और उनके (बीजेपी नेताओं) पास कोई समाधान नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर गोयल को दिल्ली के लोगों की इतनी ही चिंता है तो उन्हें केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर को प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए राज्यों के साथ बैठक बुलाने के लिए कहना चाहिए .

सम-विषम नियम का उल्लंघन करने पर 4,000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है. इससे पहले 2016 में दो बार यह योजना लागू होने पर उल्लंघन के लिए 2,000 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया था.

विजय गोयल ने क्या कहा? बीजेपी नेता विजय गोयल ने कहा, ‘‘मैं केजरीवाल सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध कर रहा हूं क्योंकि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली में पांच साल में कुछ नहीं हुआ. अब वह आगामी विधानसभा चुनाव के कारण सम-विषम योजना के जरिए नौटंकी कर रही है. ’’

गोयल पर निशाना साधते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि अब जब दिल्ली में प्रदूषण का धुंध छाया हुआ है तो वह (गोयल) सम-विषम नियम को तोड़ने की बात कह रहे हैं. दिल्ली के लोगों ने अपने घरों में निर्माण कार्य रोक दिया है. लोगों ने जेनरेटर का इस्तेमाल रोक दिया है. अगर वह (गोयल) प्रदूषण फैलाना चाहते हैं, तो उन्हें करने दीजिए.

Odd Even Rule: सर्ज प्राइसिंग लागू नहीं होने पर भी महंगी पड़ेगी ओला-उबर की सवारी

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बाद में फूलों के गुलदस्ते के साथ गोयल से मुलाकात कर उनसे नियमों का उल्लंघन नहीं करने का अनुरोध किया. गहलोत ने कहा कि दिल्ली के लोग योजना का पालन कर रहे हैं और इसके उल्लंघन के लिए बीजेपी का प्रदर्शन करना गलत है .

सम-विषम योजना 15 नवंबर तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लागू रहेगी. इसके तहत जिन गाड़ियों की पंजीकरण संख्या का आखिरी अंक विषम (1,3,5,7,9) है उन्हें चार, छह, आठ, 12 और 14 नवंबर को सड़कों पर चलने की इजाजत नहीं होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget