एक्सप्लोरर

ट्विटर ट्रोलर ने लिखा- आप भी शीला दीक्षित की तरह याद आएंगी, सुषमा स्वराज ने ऐसे कराया चुप

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. उन्होंने पिछले साल जुलाई में भी ट्विटर ट्रोलर्स को सबक सिखाई थी.

नई दिल्ली: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर भी सोशल मीडिया ट्रोलर अपनी हरकतों से बाज नहीं आए. इरफान ए खान नाम के एक ट्विटर यूजर ने असंवेदनशील ढंग से ट्वीट किया और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को निशाना बनाया. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सुषमा ने भी ट्रोलर को जवाब दिया और उसकी बोलती बंद कर दी.

इरफान ने आज तीन बजकर 36 मिनट पर लिखा था, ''आपकी भी बहुत याद आएगी एक दिन शीला दीक्षित की तरह अम्मा.'' जिसके जवाब में सुषमा स्वराज ने कहा, ''इस भावना के लिए आपको मेरा अग्रिम धन्यवाद.'' पहली बार नहीं है जब सुषमा स्वराज ने ट्रोलर की बोलती बंद कराई हो. पिछले साल जुलाई में सुषमा स्वराज ने अभद्र टिप्पणी करने वाले यूजर्स को निशाने पर लिया था.

सुषमा स्वराज ने आज बीजेपी नेता मांगे राम गर्ग के निधन पर शोक प्रकट किया था. इसी ट्वीट के रिप्लाई में इरफान ए खान ने असंवेदनशील ढंग से जवाब दिया. सुषमा ने ट्वीट किया था, ''श्री मांगे राम गर्ग जी के अकस्मात निधन का समाचार सुन कर बहुत दुःख हुआ. वह भारतीय जनता पार्टी के बहुत निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता थे. उन्होंने अनेक पदों पर रह कर अपने दायित्व को बहुत ज़िम्मेदारी और कर्मठता से निभाया. उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है.''

उन्होंने कहा, ''मृत्यु के बाद भी उन्होंने देहदान करके अपने पार्थिव शरीर को भी समाज के लिए समर्पित कर दिया. उनकी स्मृति को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि.''

सुषमा स्वाराज ने शीला दीक्षित के निधन पर भी शोक प्रकट किया. उन्होंने कहा, ''शीला दीक्षित के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. हम राजनीति में विरोधी जरूर थे लेकिन निजी जिंदगी में अच्छे दोस्त थे. वह अच्छी इंसान थीं.'' दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का कल दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.

ट्रोल करने वालों को सुषमा का जवाब, बोलीं- 'अभद्र नहीं सभ्य भाषा में करो आलोचना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget