एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बयान पर स्मृति ईरानी का वार, बोलीं- उनकी मंशा सिर्फ और सिर्फ देश में आग लगाने की थी

राहुल गांधी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आने वाले समय में किसान आंदोलन गांवों से शहरों तक फैल जाएगा और इसका समाधान यही है कि सरकार को तीनों कानूनों को वापस लेना चाहिए.

नई दिल्ली: बीजेपी ने शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तिरंगे का अपमान और देश तोड़ने की हिमाकत करने वाले अराजक तत्वों का समर्थन करने का आरोप लगाया और कहा कि वह चाहते हैं कि देश में कानून-व्यवस्था भंग हो. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड में घायल पुलिसकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त ना करने के लिए भी आड़े हाथों लिया.

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने आज एलान कर दिया कि 26 जनवरी को जो दृश्य देश ने देखा, वही हिंसा...राहुल गांधी का मानना है कि जल्द ही राष्ट्र के हर शहर तक जनता देख पाएगी.’’

स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत की राजनीति में पहली बार किसी नेता को शांति का आह्वान करने की बजाय अराजक तत्व देश में आग कैसे लगाएं, उसका आह्वान करते देखा गया. उन्होंने कहा, ‘‘आज राहुल गांधी का घिनौना चेहरा, जो अराजक तत्वों के साथ खड़ा है, वह राष्ट्र के समक्ष प्रस्तुत हुआ है.’’

बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘आज उनकी मंशा मात्र बचकाने बोल बोलने की नहीं थी, आज उनकी मंशा सिर्फ और सिर्फ देश में आग लगाने की थी, जिसका हम खंडन करते हैं.’’

बता दें कि राहुल गांधी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आने वाले समय में किसान आंदोलन गांवों से शहरों तक फैल जाएगा और इसका समाधान यही है कि सरकार को तीनों कानूनों को वापस लेना चाहिए.

ईरानी ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी वो नेता हैं, जो चाहते हैं कि देश में कानून व्यवस्था भंग हो. राहुल गांधी वो नेता हैं, जो चाहते हैं कि अराजक तत्व देश में न सिर्फ तिरंगे का अपमान करें बल्कि देश को तोड़ने का दुस्साहस करें.’’

उन्होंने देशवासियों से अपील की कि राहुल गांधी के मंसूबों को मिलकर नाकाम करना होगा. अमेठी से सांसद ईरानी ने कहा कि 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली की सड़कों पर देश ने जो मंजर देखा, देश उसे कभी नहीं भूल पाएगा, जिसमें 300 से ज्यादा दिल्ली पुलिस कर्मी घायल हुए.

उन्होंने कहा, ‘‘कई मीडियाकर्मियों पर हमले हुए. यहां तक कि महिला पुलिसकर्मियों को घेरकर मारने का प्रयास हुआ. राष्ट्र नहीं भूलेगा वो मंजर, जब पुलिस और मीडियाकर्मियों को ट्रैक्टर से मारने की कोशिश की गई.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आज राहुल गांधी के मुख से एक भी घायल पुलिस कर्मी के लिए सांत्वना के शब्द नहीं निकले. राहुल गांधी के मुख से एक भी मीडियाकर्मी, जिन पर हमला हुआ, उनके लिए संवेदना के एक भी शब्द सुनाई नहीं दिए.’’

इससे पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को धमकाने और डराने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस नेता ने कहा कि यह आंदोलन खत्म नहीं होने वाला और आने वाले समय में यह गांवों से शहरों तक फैल जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘हम समाधान चाहते हैं. समाधान यही है कि कानूनों को वापस लिया जाए.’’

गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसान संगठन पिछले लगभग दो महीने से आंदोलन कर रहे हैं. सरकार से अब तक हुई उनकी वार्ता विफल रही है.

दिल्ली में अब्दुल कलाम रोड पर इज़राइली दूतावास के पास IED ब्लास्ट, कई गाड़ियों के शीशे फूटे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget