एक्सप्लोरर

फारूक अब्दुल्ला पर बीजेपी का हमला, संबित पात्रा ने पूछा- देश की संप्रभुता पर प्रश्न उठाना एक सांसद को शोभा देता है?

नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कथित तौर पर चीन की मदद से जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल किए जाने की उम्मीद जताई थी.

नई दिल्ली: बीजेपी ने नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के बयान की निंदा की है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पूछा कि क्या देश की संप्रभुता पर प्रश्न उठाना एक सांसद को शोभा देता है? अब्दुल्ला श्रीनगर लोकसभा सीट से सांसद हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘एक तरह से फारूक अब्दुल्ला अपने इंटरव्यू में चीन की विस्तारवादी मानसिकता को न्यायोचित ठहराते हैं, वहीं दूसरी ओर एक देशद्रोही कमेंट करते हैं कि भविष्य में हमें अगर मौका मिला तो हम चीन के साथ मिलकर अनुच्छेद 370 वापस लाएंगे.’’

फारूक अब्दुल्ला ने कथित तौर पर चीन की मदद से जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए बहाल किए जाने की उम्मीद जताई थी. अब्दुल्ला ने रविवार को कथित रूप से कहा था, ‘‘जहां तक चीन का सवाल है मैंने तो कभी चीन के राष्ट्रपति को यहां बुलाया नहीं. हमारे वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) ने उसे गुजरात में बुलाया...मगर उन्हें वह पंसद नहीं आया और उन्होंने आर्टिकल 370 को लेकर कहा कि हमें यह कबूल नहीं है. और जब तक आप आर्टिकल 370 को बहाल नहीं करेंगे, हम रुकने वाले नहीं हैं. अल्लाह करे कि उनके इस जोर से हमारे लोगों को मदद मिले और अनुच्छेद 370 और 35ए बहाल हो.’’

बीजेपी का वार संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पूर्व में दिए गए बयानों का हवाला देते हुए आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी और फारूक अब्दुल्ला में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है. दोनों ही एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.’’

पात्रा ने कहा, ‘‘सही मायने में कहा जाए तो यह देश विरोधी बयान है. यह कोई पहली बार नहीं है. कई बार इस प्रकार के उन्होंने बयान दिए हैं. जिनको सुनकर आप दंग रह जाएंगे.’’

उन्होंने पूछा कि क्या देश की संप्रभुता पर प्रश्न उठाना, देश की स्वतंत्रता पर प्रश्नचिन्ह लगाना एक सांसद को शोभा देता है? क्या ये देश विरोधी बातें नहीं हैं? उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान और चीन को लेकर जिस प्रकार की नरमी और भारत को लेकर जिस प्रकार की बेशर्मी इनके मन में है, ये बातें अपने आप में बहुत सारे प्रश्न खड़े करती हैं.’’

केंद्र सरकार ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त करने की घोषणा की थी. साथ ही इस राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया था.

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि इतिहास में जाएंगे और राहुल गांधी के बयानों को सुनेंगे तो पाएंगे कि उनमें और फारूक अब्दुल्ला में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘दोनों ही एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. दोनों के बयान एक प्रकार से हैं. मोदी जी से घृणा करते-करते, अब यह लोग देश से घृणा करते हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल बोले- ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल बोले- ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Explained: बेटी के पीरियड्स आने पर शादी की फिक्र क्यों? बाल विवाह 30% कम, फिर चिंता कैसी
बेटी के पीरियड्स आने पर शादी की फिक्र क्यों? बाल विवाह 30% कम, फिर चिंता कैसी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget