एक्सप्लोरर

बसों में पैनिक बटन को लेकर हमलावर बीजेपी, AAP पर लगाया 500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

BJP Accuses on AAP: बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने बसों और टैक्सियों में पैनिक बटन लगाने की योजना में 500 करोड़ रुपये का घोटाला किया है.

Delhi: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग में 500 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है. इस घोटाले का आरोप डीटीसी बस में लगने वाले पैनिक बटन को लेकर है. रामवीर सिंह बिधूड़ी के आरोप के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए टैक्सियों और बसों में पैनिक बटन अनिवार्य किया, जिसमें लगभग 500 करोड़ रुपए की गड़बड़ की गई है, जबकि विभाग ने आज तक कोई कॉल सेंटर तक नहीं बनाया. अगर कोई महिला इमरजेंसी में इस बटन को दबाती है तो उसका कोई फायदा ही नहीं है.

बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे को उठाते हुए कहा, "आप सरकार यह प्रचार कर रही थी कि वह महिला सुरक्षा के लिए बहुत चिन्तित है, लेकिन उनकी चिंता कितनी बनावटी और झूठी थी, यह अब पता चल गया है. पैनिक बटन लगाने की शुरुआत 2019 में की गई. दिल्ली के टैक्सी वालों से 9000 रुपए प्रति वर्ष और बस वालों से 22000 रुपए प्रति वर्ष लेने का फैसला हुआ. चार साल से लगातार यह राशि वसूल की जाती रही है.''

'आप' पर लगाया 500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

रामवीर सिंह बिधूड़ी के अनुसार, दिल्ली में करीब 10 हजार बसें हैं. इस हिसाब से 22 करोड़ रुपया इन बस वालों से वसूला जा रहा है, जबकि राजधानी में एक लाख 12 हजार टैक्सियां रजिस्टर्ड हैं. प्रति टैक्सी 9000 रुपए के हिसाब से कुल राशि 100 करोड़ 80 लाख रुपए बैठती है. इस तरह पांच साल में पैनिक बटन के नाम पर लगभग 500 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया.

उन्होंने कहा, "पैनिक बटन सिर्फ प्लास्टिक का एक बटन है जिसकी वास्तविक कीमत केवल 5 रुपए होनी चाहिए, लेकिन पैनिक बटन के नाम पर करोड़ों रुपए वसूले गए. पैनिक बटन लगाने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग ने वेंडरों का एक पैनल बनाया हुआ है और उन्हीं के पास इस राशि का भुगतान किया जाता है." इसके साथ ही बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग में घोटाले को जांचने के लिए सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों के साथ धोखा हो रहा है. इस पर तत्काल जांच होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:-

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में समिति जल्द जारी करेगी यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा, लोगों से मांगे गए विचार

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget