एक्सप्लोरर

अयोध्या फैसला: लालकृष्ण आडवाणी ने कहा- मैं खुश हूं, मस्जिद के लिए जगह देने के फैसले का स्वागत

अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि वक्त आ चुका है कि हम अपनी कटुता छोड़कर आपस में सांप्रदायिक सौहार्द और शांति के साथ रहें.

नई दिल्ली: अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर राम मंदिर आंदोलन में शामिल रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा है कि आज मैं देशवासियों की खुशी के साथ हूं. उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से करोड़ों लोगों की भावनाओं का सम्मान हुआ है. मैं कोर्ट के उस फैसले का भी स्वागत करता हूं जिसमें जजों की बेंच ने मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन देने का फैसला किया है.

आडवाणी ने कहा, ''अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने आज ऐतिहासिक फैसला दिया है. अयोध्या में रामजन्मभूमि पर राम मंदिर के निर्माण के लिए एकमत से जजों ने जो फैसला दिया है उससे मैं बेहद खुश हूं. राम जन्मभूमि को लेकर देश में जो जन आंदोलन चला वो आंदोलन आजादी के आंदोलन के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन रहा. और मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि मैं इसका हिस्सा बना.''

उन्होंने कहा, ''भारत और दुनिया भर में रहने वाले करोड़ों हिंदुस्तानियों के दिल में राम जन्मभूमि के लिए खास जगह है. राम और रामायण भारत की संस्कृति, सभ्यता में अहम स्थान रखते हैं .पिछले कई दशक से न्यायिक और गैर न्यायिक मोर्चों पर चलने वाले विवाद का अंत है ये फैसला. अब जबकि अयोध्या का मंदिर मस्जिद विवाद खत्म हो चुका है तो वक्त आ चुका कि हम अपनी कटुता छोड़कर आपस में सांप्रदायिक सौहार्द और शांति के साथ रहें. राम मंदिर आंदोलन में मैंने हमेशा ये बात कहीं कि अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण एक शानदार राष्ट्र मंदिर का निर्माण है. सशक्त, संपन्न, शांतिपूर्ण, सौहार्द भरे राष्ट्र निर्माण में जहां सबको न्याय मिले और कोई अलग थलग न पड़े आइए एक बार फिर हम एक महान उद्देश्य के लिए समर्पित हों.''

अयोध्या फैसला: लालकृष्ण आडवाणी ने कहा- मैं खुश हूं, मस्जिद के लिए जगह देने के फैसले का स्वागत

बता दें कि आडवाणी ने 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन को हवा दी थी. उन्होंने गुजरात के सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक राम रथ यात्रा निकाली. यही नहीं बीजेपी ने राम मंदिर निर्माण का दावा अपने घोषणापत्र में किया. इसका फायदा बीजेपी को लोकसभा चुनाव में तब हुआ और उसके सांसदों की संख्या लोकसभा में दो से बढ़कर 86 हो गई. आडवाणी की रथ यात्रा ने लगभग तीन दशक पहले काफी सुर्खियां बटोरी. आडवाणी अपने जोशीले और तेजस्वी भाषणों की वजह से हिन्दुत्व के नायक बन गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget