एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने साल 2018 में किया था 'मोदी सरनेम' को लेकर ट्वीट, अब बोलीं - पुराने ट्वीट को डिलीट नहीं करूंगी

Modi Surname: खुशबू सुंदर ने 2018 में कहा था कि यहां मोदी वहां मोदी जहां देखो मोदी...लेकिन ये क्या? हर मोदी के आगे भ्रष्टाचार सरनेम लगा हुआ है.

BJP leader Khushbu Sundar: कांग्रेस की पूर्व नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर का एक पुराना ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. इस ट्वीट के बहाने कांग्रेस के नेता सरकार पर निशाना साध रहे हैं. दरअसल, बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने रविवार को कहा कि वह "मोदी सरनेम को भ्रष्टाचार" से जोड़ने वाले अपने 2018 के ट्वीट को डिलीट नहीं करेंगी. उन्होंने कांग्रेस से उनके पुराने ट्वीट्स को और निकालने का आह्वान किया.

अभिनेत्री से नेता बनी खुशबू सुंदर 2018 में जब कांग्रेस में थीं, तब उन्होंने ट्वीट किया था, "यहां मोदी वहां मोदी जहां देखो मोदी...लेकिन ये क्या? हर मोदी के आगे भ्रष्टाचार सरनेम लगा हुआ है... चलिए मोदी नाम का मतलब ही भ्रष्टाचार कर देते हैं. #Nirav #Lalit #Namo = Corruption."

राहुल गांधी प्रकरण में मामला सामने आया

बता दें कि खुशबू सुंदर का यह मामला सूरत कोर्ट ने 23 मार्च को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाने और उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने के बाद उठा है. बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने रविवार को कहा, "मैं अपना ट्वीट नहीं हटाऊंगी. यह सबके सामने है. कई और हैं. कृपया अपने समय का इस्तेमाल करें, क्योंकि कांग्रेस बिल्कुल बेरोजगार है, इनके लिए और ट्वीट निकालने के लिए समय है."

कांग्रेस नेताओं ने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया

ट्विटर पर कई कांग्रेस नेताओं ने खुशबू सुंदर के इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है और सवाल किया कि क्या गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी खुशबू सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे. बता दें कि खुशबू सुंदर अब बीजेपी की सदस्य हैं और राष्ट्रीय महिला आयोग में एक्टिव मेंबर हैं. यहां खास बात तो यह है कि खुशबू सुंदर ने अभी तक अपने पुराने ट्वीट पर न तो कोई कमेंट किया है और न ही इसे डिलीट किया है.

हालांकि, खुशबू सुंदर ने राहुल गांधी की सजा पर प्रतिक्रिया जरूर दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मनमोहन सिंह (तत्कालीन प्रधानमंत्री) जी 2013 में पारित सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एक अध्यादेश लाना चाहते थे, लेकिन राहुल गांधी ने उसे फाड़ दिया. विडंबना यह है कि उनकी सदस्यता आज उसी फैसले से गई है. #कर्म."

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi’s Disqualification: राहुल की सदस्यता को लेकर काले कपड़े पहन संसद में विरोध करेंगे कांग्रेस सांसद, विपक्षी दलों से भी किया आग्रह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget