एक्सप्लोरर

क्या मध्य प्रदेश में हो सकता है नेतृत्व परिवर्तन? जानें बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा है

मध्य प्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखने वाले विजयवर्गीय, बीजेपी संगठन में पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी हैं, जहां उनकी पार्टी पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस का गढ़ भेदने में नाकाम रही.

इंदौर: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को बकवास करार देते हुए सोमवार को कहा कि यह सूबा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में ही चलेगा.

दरअसल सत्तारूढ़ बीजेपी के दिग्गज नेताओं की जारी मुलाकातों के बीच नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें जोर पकड़ रही थीं. इस संबंध में पूछे जाने पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "ये अटकलें एकदम बकवास हैं. चौहान के नेतृत्व में ही प्रदेश चलेगा."

मूलत: मध्य प्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखने वाले विजयवर्गीय, बीजेपी संगठन में पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी हैं, जहां उनकी पार्टी पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस का गढ़ भेदने में नाकाम रही. विजयवर्गीय ने अपने हाल के भोपाल दौरे में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र और अन्य बीजेपी नेताओं से सौजन्य भेंट की थी. इस बीच, राज्य के अन्य दिग्गज बीजेपी नेताओं की मेल-मुलाकातों का दौर भी जारी है.

इन मुलाकातों की पृष्ठभूमि में मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर खासकर सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कयासों में विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है. हालांकि, उन्होंने इन्हें खारिज करते हुए कहा, "मैं अभी दूसरी जगह लगा हूं."

बीजेपी महासचिव ने कहा, "भले ही मीडिया कुछ भी कहानी बना दे. लेकिन इन मुलाकातों को लेकर जो मैं देख-पढ़ रहा हूं, उसमें कुछ भी दम नहीं है और यह सब (नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें) बकवास है."

विजयवर्गीय ने कहा, "ये सामान्य मेल-मुलाकातें हैं और इन्हें राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है. कोविड-19 के मौजूदा दौर में लोगों के पास काम कम है, तो वे एक-दूसरे से मिलकर अपने व्यक्तिगत संबंध मधुर कर रहे हैं." उन्होंने एक सवाल पर कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ "बहुत अच्छा" काम कर रहे हैं और वह अपने संवैधानिक दायित्वों के तहत राज्य की चिंता कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget