एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता का दावा, येदियुरप्पा की जगह ईमानदार और हिंदूवादी नेता बनेगा कर्नाटक का अगला सीएम 

कर्नाटक के बीजेपी नेता बी पाटिल यतनाल ने इशारा किया है कि येदियुरप्पा की जगह किसी ईमानदार, हिंदूवादी और पार्टी को जीत दिलाने वाले नेता को अगले विधानसभा चुनाव में सीएम बनाया जाएगा.

हाल ही में कर्नाटक राज्य बीजेपी अध्यक्ष नलिन कुमार कतील का तथाकथित ऑडियो टेप वायरल हुआ है जिसमें उनके बयान से सीएम बीएस येदियुरप्पा (B S Yediyurappa) की कुर्सी जाने के संकेत मिल रहे हैं. अब राज्य के एक और भाजपा नेता ने इस बात को हवा दे दी है. बीजेपी नेता बी पाटिल यतनाल ने इशारा किया है कि येदियुरप्पा की जगह किसी ईमानदार, हिंदूवादी और अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने वाले नेता को सीएम बनाया जाएगा. कर्नाटक में 2023 में विधानसभा चुनाव है. इससे पहले वायरल ऑडियो में कतील की आवाज बताई जा रही है. इस ऑडिया में इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि 78 वर्षीय बीएस येदियुरप्पा की जगह कर्नाटक के तीन नेताओं के नाम पर चर्चा हो रही है. ये तीनों नेता फिलहाल केंद्र की राजनीति में हैं. हालांकि कतील ने इस ऑडियो टेप को फेक बताया है. 

पीएम से मुलाकात कर लौटे थे येदियुरप्पा
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद वापस बेंगलुरु लौट गए थे. इसके बाद उन्होंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया जिससे यह लगे कि वे अगले दो सालों तक राज्य के सीएम पद पर बने रहेंगे. बी पाटिल यतनाल उत्तरी कर्नाटक के बीजापुर से एमएलए हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. हाल के दिनों में वे येदियुरप्पा के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरे हैं. हालांकि उन्होंने सीएम की रेस से खुद को बाहर बताया है. उन्होंने कहा, पीएम राज्य के लिए ऐसे नेता को चुनेंगे जो ईमानदार हो, हिंदूवादी हो और राज्य में चुनाव में बीजीपे को जीत दिलाने की क्षमता रखता हो. यतनाल पिछले साल पंचमसाली लिंगायत समुदाय को पिछड़ा वर्ग का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष के अगुवा बने थे. 

प्रहलाद जोशी सहित तीन नामों पर कयास 
सीएम पद के लिए जिन तीन नेताओं के नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं, उनमें संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी का नाम प्रमुख है. इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन सचिव बीएल संतोष का नाम भी प्रमुखता से आ रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ब्राह्मण समुदाय से हैं. जबकि तीसरा नाम सी टी रवि का है जो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं. रवि वोकालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं.

ये भी पढ़ें-

जासूसी कांड: ओवैसी बोले- सरकार बताए सॉफ्टवेयर खरीदा या नहीं, इस मामले पर पीएम मोदी ने क्या कार्रवाई की

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी बोले-'संसद में विपक्ष का रवैया गैर जिम्मेदाराना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget