एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बीजेपी नेता और उनके भाई की गोली मारकर हत्या, कर्फ्यू लगा, सेना बुलाई गई

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बीजेपी नेता की हत्या पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अनिल परिहार और उनके भाई की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं. अपराधियों को कानून के हवाले करने में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में देर रात बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल परिहार और उनके भाई अजीत की आतंकवादियों ने हत्या कर दी. हत्या के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना बुलाई गई है. प्रशासन ने गुरूवार रात किश्तवाड़ और आसपास के जिलों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी है.

अधिकारियों ने बताया कि बीजेपी के प्रदेश सचिव अनिल और उनके भाई किश्तवाड़ में अपनी दुकान से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनपर गोलियां चलाई गईं. उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी नेता और उनके भाई की हत्या पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों को कानून के हवाले करने में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “जम्मू-कश्मीर प्रदेश बीजेपी नेता अनिल परिहार और उनके भाई की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं.” बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी हत्या की निंदा की है

गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार के.विजय कुमार से बात कर हालात का जायजा लिया. इससे पहले, जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के बाद कर्फ्यू लगा दिया था. कर्फ्यू लगाने का आदेश जिला अधिकारी ए एस राणा ने दिया.

स्थानीय निवासियों द्वारा प्रदर्शन किए जाने और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई किए जाने के चलते जिले में तनाव बढ़ गया था, जिसके चलते अधिकारियों को सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी करनी पड़ी. अधिकारियों ने बताया कि हालात बिगड़ने के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना बुलाई गई है.

माकपा विधायक एम वाई तारीगामी, कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने भी हत्या की निंदा की.उन्होंने हमले को, “वीभत्स और दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया और राज्य में बदतर होती कानून व्यवस्था की ओर इशारा किया.

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट कर इसकी निंदा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
Telangana Bullet Train: तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget