एक्सप्लोरर

चुनाव की तारीख लीक के मामले में चुनाव आयोग की जांच शुरू, दायरे में अमित मालवीय नहीं

कर्नाटक में चुनाव की तारीख लीक होने के विवाद में चुनाव आयोग ने जांच शुरु कर दी है लेकिन इस जांच के दायरे में तारीख लीक करने वाले बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय नहीं हैं.

नई दिल्ली: कर्नाटक में चुनाव की तारीख लीक होने के विवाद में चुनाव आयोग ने जांच शुरु कर दी है लेकिन इस जांच के दायरे में तारीख लीक करने वाले बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय नहीं हैं. गौरतलब है कि अमित ने ट्विटर पर पहले ही तारीखों का ऐलान कर दिया था.

अमित ने यह ट्वीट चुनाव आयोग की घोषणा से करीब 15 मिनट पहले किया था. कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों और नेताओं ने इस तारीख लीक को लेकर सत्ताधारी बीजेपी को घेरने की कोशिशें कीं. अब चुनाव आयोग ने कहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों का एक ग्रुप इस मामले की जांच करेगा और एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देगा.

ये है पूरा मामला कर्नाटक विधानसभा चुनाव के आधिकारिक ऐलान से पहले बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने चुनाव की घोषणा कर दी. बीजेपी नेता ने ट्वीट कर कहा कि 12 मई को वोट डाले जाएंगे और मतों की गिनती 18 मई को होगी. अमित मालवीय की बात आंशिक तौर पर सही साबित हुई थी. 12 मई को ही वोट डाले जाएंगे, लेकिन वोटों की गिनती 15 मई को होगी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर चुनाव आयोग के एलान से कुछ समय पहले ही अमित मालवीय को वोटिंग की तारीख का पता कैसे चला? विवाद बढ़ने के बाद मालवीय ने ट्विट डिलीट कर दिया.

कांग्रेस ने बीजेपी को बताया- 'सुपर इलेक्शन कमीशन' बीजेपी नेता के ट्विट को कांग्रेस ने हाथों-हाथ लिया. कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ''बीजेपी चुनाव आयोग से पहले ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देती है, बीजेपी अब 'सुपर इलेक्शन कमीशन' बन चुकी है.''

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को ये सीधी चुनौती है. क्या चुनाव आयोग गोपनीय सूचना लीक करने के मामले में अमित शाह को नोटिस देगा और बीजेपी के आईटी सेल पर FIR दर्ज करवाएगा?''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget