एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी फतेह करने के लिए BJP ने बनाया HBD फॉर्मूला, 1989 के बाद का इतिहास बदलने मैदान में उतरी पार्टी

UP Election 2022 News: कल्याणकारी योजनाओं से यूपी के 6 करोड़ 33 लाख लोगों को लाभ मिला है. कल से BJP के कार्यकर्ता इन सभी लोगों से मिलने का अभियान शुरू कर रहे है.

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: यूपी चुनाव जीतने के लिए इस बार BJP ने HBD का फॉर्मूला बनाया है. 1989 के बाद से राज्य में किसी सरकार ने दोबारा जीत दर्ज नहीं की है. ऐसे में यूपी में सत्ता बचाए रखना, BJP के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. इसी चुनौती से निपटने के लिए बीजेपी के थिंक टैंक ने HBD वाला फॉर्मूला बनाया है. H का मतलब है हिंदुत्व. हिंदुत्व के ताप से ही पिछले चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला था. इस बार भी हिंदुत्व के उसी करिश्मे पर बीजेपी सवार होना चाहती है.

B का मतलब है बेनिफिशियरी. मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जिन लोगों को फायदा मिला है, BJP को लगता है कि ऐसे लोग पार्टी को वोट कर सकते हैं. पीएम आवास योजना में लोगों को घर मिला. किसान सम्मान निधि में गरीब किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलता है. कोरोना काल में गरीब परिवारों को फ्री में राशन मिलता है. यूपी में तो लोगों को मुफ्त में दाल और तेल भी मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: यूपी चुनाव में ‘ब्राह्मण वोटों’ पर क्यों है सभी की नजर? BJP से SP तक किसने बनाई क्या रणनीति?

कल्याणकारी योजनाओं से यूपी के 6 करोड़ 33 लाख लोगों को लाभ मिला है. कल से BJP के कार्यकर्ता इन सभी लोगों से मिलने का अभियान शुरू कर रहे है. पार्टी ने सबसे मिल कर सरकार का कामकाज बताने का फैसला किया है. पुरूष लाभार्थियों से मिलकर बीजेपी के लोग उनको तिलक लगायेंगे, जबकि महिलाओं को पार्टी के कार्यकर्ता कुमकुम लगायेंगे.

बीजेपी की कोशिश चुनाव से पहले सभी 403 विधानसभा सीटों पर ऐसे लोगों से कम से कम दो बार मिल लेने की है. पार्टी को लगता है कि ये BJP के सबसे बड़े वोट बैंक हो सकते हैं. पिछले चुनाव में उज्ज्वला योजना का पार्टी को बड़ा फायदा मिला था. महिलाओं ने बीजेपी का साथ दिया था. पार्टी एक बार फिर से पुराने कामयाब फॉर्मूले पर दांव लगाना चाहती है.

ये भी पढ़ें- UP Election: अमेठी में राहुल गांधी पर CM योगी का निशाना- बोले- वो एक्सीडेंटल हिंदू, उनकी मजबूरी है कि...

HBD के D का मलब है डेवलपमेंट यानी विकास का काम. पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इसके लिए माहौल बनाने में जुटे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget