एक्सप्लोरर

BJP का स्थापना दिवस: कार्यकर्ताओं से मिलेंगे मोदी, मुंबई में अमित शाह की रैली

बीजेपी के लिए मुंबई के स्थल को लेकर एक भावनात्मक संबंध है, क्योंकि पार्टी के गठन के बाद इसका पहला सम्मेलन 1980 में मुंबई में ही हुआ था.

नई दिल्ली/मुंबई: आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का 38वां स्थापना दिवस है. इस मौके पर बीजेपी ने दिल्ली से लेकर मुंबई तक कार्यक्रमों का आयोजन किया है. राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे तो वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में स्थापना रैली करेंगे.

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात करेंगे मोदी पीएम मोदी आज बीजेपी के 38वें स्थापना दिवस के मौके पर पांच लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की 734 जिला इकाईयों के अध्यक्षों के साथ बातचीत करेंगे. जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों का चुनाव किया गया है उनमें नई दिल्ली, नार्थ ईस्ट दिल्ली, हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर, नार्थ सेंट्रल मुंबई और बिहार में सारण है. जहां के सांसद क्रमशः मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और राजीव प्रताप रुडी हैं. पार्टी के बयान के मुताबिक, मोदी कई मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे और उनके सवालों के जवाब भी देंगे. पीएम मोदी इन्हें अपने एप के जरिये वीडियो कांफ्रेन्सिंग से संबोधित करेंगे. मोदी पार्टी नेताओं के विचारों को सुनेंगे और उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा भी लेंगे.

मुंबई से होगी 2019 के अभियान की शुरुआत

अमित शाह की रैली को साल 2019 के आम चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की औपचारिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. महाराष्ट्र के विभिन्न भागों से पार्टी कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसका आयोजन उपनगर बांद्रा के बांद्रा कुर्ला परिसर के एमएमआरडीए ग्राउंड में होना हैस जो सुबह 11 बजे शुरु होगा.

कार्यक्रम में कौन-कौन होगा शामिल?

अमित शाह का संबोधन दोपहर 12 बजे के करीब होगा. इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय नौवहन मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य बीजेपी इकाई के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे पाटील और अन्य शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

साल 1980 में मुंबई में हुआ था बीजेपी का पहला सम्मेलन

इसके बाद अमित शाह शाम छह बजे बीकेसी में एमसीए क्लब में बीजेपी विधायकों के साथ क्लोज डोर मीटिंग करेंगे. बीजेपी के लिए मुंबई के स्थल को लेकर एक भावनात्मक संबंध है, क्योंकि पार्टी के गठन के बाद इसका पहला सम्मेलन 1980 में मुंबई में ही हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget