एक्सप्लोरर

BJP Candidate List For Lok Sabha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ठीक बाद उम्मीदवारों का ऐलान करेगी BJP, नया नारा भी दिया

BJP Candidate List For Lok Sabha: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है. पार्टी को उम्मीद है कि इस बीर वो जीत की हैट्रिक लगाएगी.

BJP Lok Sabha Candidate List: लोकसभा चुनाव की आहट शुरू हो गई है. इस बीच हिंदी पट्टी के तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत से उत्साहित बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. आज (शुक्रवार, 22 दिसंबर) ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताओं को जीत का मंत्र देने वाले हैं.

इस बीच सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले ही बीजेपी अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर देगी. विधानसभा चुनावों की तर्ज पर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा चुनावों की तारीख के ऐलान से पहले शुरू हो जाएगी. पहली सूची जनवरी के आखिरी हफ्ते में आ सकती है. अगले साल 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बीजेपी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी.

बता दें कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की घोषणा से पहले उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी थी. पार्टी का मानना है कि इससे उम्मीदवारों को प्रचार का मौका मिलता है. माना जा रहा है कि तीन हिंदी भाषी राज्यों में बीजेपी को इसका फायदा भी मिला था क्योंकि उसकी बड़ी जीत हुई थी.

पार्टी ने गढ़ा नारा
सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपना नारा तैयार कर लिया है. ये नारा है- ''सपने नहीं हक़ीक़त बुनते हैं, इसलिए तो सब मोदी को चुनते हैं.''

बीजेपी नेताओं की बैठक
दिल्ली में आज से बीजेपी पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है. इस बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संबोधित करेंगे. इसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन मौजूद रहेंगे. बीजेपी के सभी मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इस बैठक में शामिल रहेंगे. इस बैठक में कई मुद्दों पर समीक्षा की जाएगी. विकसित भारत संकल्प अभियान और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा प्रमुख मुद्दा है.

बैठक में निर्वाचित प्रतिनिधि प्रशिक्षण, विस्तार योजना, कॉल सेंटर और मोर्चा के गतिविधियों पर भी मंथन होगा. तीन राज्यों में मिली बंपर जीत के उत्साह को पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों तक बनाए रखना चाहती है. बीजेपी इसके लिए राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों समेत कई कार्यक्रमों का दौर देश भर में चलाकर कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारे रखना चाहती है.

ये भी पढ़ें- BJP New Slogan: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का नारा, 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, इसलिए तो सब मोदी को चुनते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
'उनकी चिंताएं विपक्षी दलों ..', कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल 19 दिन से हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी, अस्पताल में किया गया भर्ती
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी, अस्पताल में किया गया भर्ती
ED Action: ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, विदेशी फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से बंगाल तक 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
Indian Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, 16 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget