एक्सप्लोरर

अन्य पार्टियों के मुकाबले BJP को मिला 12 गुना ज्यादा चंदा- ADR रिपोर्ट

बीजेपी और कांग्रेस को सबसे अधिक चंदा 'प्रूडेंट इलैक्टोरल ट्रस्ट' की ओर से मिला. यह बड़े कारपोरेट घरानों द्वारा समर्थित कंपनी है जिसमें परिसंपत्ति और टेलीकाम सेक्टर से जुड़ी बड़ी कंपनियां शामिल हैं.

नई दिल्ली: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को पिछले वित्त वर्ष में अन्य राष्ट्रीय पार्टियों के मुकाबले 12 गुना ज्यादा यानि 437 करोड़ रूपये से अधिक राजनीतिक चंदा मिला. बुधवार को चुनाव से जुड़े एक विचार मंच द्वारा जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है. बीजेपी और कांग्रेस को सबसे अधिक चंदा 'प्रूडेंट इलैक्टोरल ट्रस्ट' की ओर से मिला. यह बड़े कारपोरेट घरानों द्वारा समर्थित कंपनी है जिसमें परिसंपत्ति और टेलीकाम सेक्टर से जुड़ी बड़ी कंपनियां शामिल हैं. एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफोर्म्स (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है.

प्रूडेंट इलैक्टोरल ट्रस्ट ने बीजेपी और कांग्रेस को मिलाकर कुल 164.30 करोड़ रूपये का चंदा दिया. इसमें से बीजेपी को 154.30 करोड़ मिला जो कि उसे मिले कुल चंदे का 35 फीसदी है. कांग्रेस के हिस्से में दस करोड़ रूपया आया जो कि उसे मिले कुल धन का 38 फीसदी है. राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित 20 हजार रूपये से अधिक के चंदे में साल 2017-18 के लिए राष्ट्रीय दलों ने 469.89 करोड़ रूपया मिलने की घोषणा की है. इसमें से ज्यादातर हिस्सा 437.04 करोड़ रूपया बीजेपी के खाते में गया जबकि कांग्रेस को 26.65 करोड़ रूपया मिला.

एडीआर ने एक बयान में बताया, ''बीजेपी ने अपने जिस चंदे की घोषणा की है वह कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई, सीपीएम और तृणमूल कांग्रेस द्वारा इसी अवधि में घोषित कुल चंदे से 12 गुना अधिक है.'' बयान में बताया गया है कि राष्ट्रीय दलों को करीब 90 फीसदी चंदा कोरपोरेट घरानों से और बाकी 10 फीसदी लोगों से मिला. कोरपोरेट घरानों और कारोबारियों ने साल 2017-18 में बीजेपी को 400.23 करोड़ रूपये राजनीतिक चंदे के रूप में दिए जबकि कांग्रेस को केवल 19.29 करोड़ रूपया ही मिला.

इस बीच, बहुजन समाज पार्टी ने ऐलान किया है कि इस अवधि में उसे 20 हजार रूपये से अधिक कोई चंदा नहीं मिला. बीएसपी पिछले 12 साल से हर साल यही घोषणा करती आ रही है. दिल्ली स्थित विचार मंच ने यह जानकारी दी है. दलों को मिले राजनीतिक चंदे में से दिल्ली से पार्टियों को 208. 56 करोड़ रूपया मिला तो वहीं महाराष्ट्र से 71.93 करोड़ और गुजरात से 44.02 करोड़ रूपया मिला. एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कुल चंदे में से 42.60 करोड़ रूपये यानि करीब 9.07 फीसदी राशि का अधूरी सूचना के कारण, पता नहीं चल सका कि यह किस राज्य से आया है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 122 करोड़ रुपये खर्च किये पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 122 करोड़ रुपये अपने चुनाव अभियान पर खर्च किये थे. पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को सौंपे गये खर्च के ब्यौरे के मुताबिक बीजेपी ने तीन पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनाव में चुनाव अभियान पर 14 करोड़ रुपये खर्च किये थे.

बीजेपी द्वारा आयोग के समक्ष पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में किये गये चुनावी खर्च के बारे में हाल ही में पेश किये गये ब्यौरे में यह जानकारी दी गयी है. इसके अनुसार बीजेपी ने मई 2018 में हुये कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 122.68 करोड़ रुपये चुनाव अभियान पर खर्च किये थे. उल्लेखनीय है कि चुनाव के बाद राज्य में जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनायी थी.

ममता बनर्जी की महारैली में सोनिया-राहुल के भाग नहीं लेने से बंगाल कांग्रेस खुश

पार्टी ने मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभा चुनाव में भी खर्च का ब्यौरा आयोग को सौंपा है. पिछले साल इन तीनों राज्यों में हुये चुनाव में बीजेपी ने चुनाव अभियान पर 14.18 करोड़ रुपये खर्च किये थे. इनमें पार्टी ने मेघालय में 3.8 करोड़ रुपये, त्रिपुरा में 6.96 करोड़ रुपये और नगालैंड विधानसभा चुनाव में 3.36 करोड़ रुपये चुनाव अभियान पर खर्च किये थे. पार्टी के खर्च के ब्यौरे में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की यात्रा, मीडिया, प्रचार और हेलीकॉप्टर और अन्य यात्रा व्यय शामिल हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget