एक्सप्लोरर

बीजेपी ने JNU हिंसा की निंदा की, कहा- अराजक शक्तियां छात्रों का इस्तेमाल कर रही हैं

सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने जेएनयू हिंसा की घटना की निंदा की है. पार्टी ने कहा है कि विश्वविद्यालय सिर्फ सीखने और शिक्षा पाने का केंद्र बना रहना चाहिए.

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. यहां कुछ नकाबपोश लोगों ने कैंपस में उत्पात मचाया है और इस घटना में करीब 18 छात्र और प्रोफेसर घायल हो गए हैं. जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आईशी घोष इस घटना में बुरी तरह घायल हो गई हैं. उनका खून से लथपथ एक वीडियो सामने आया है.

इस घटना ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है. सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने घटना की कड़ी निंदा की है. पार्टी ने कहा है कि अराजत तत्वों की यह कोशिश है. पार्टी ने मामले पर ट्वीट करते हुए कहा है कि अराजक शक्तियां छात्रों का इस्तेमाल कर अशांति फैलाकर अपने गिरते राजनीतिक हैसियत को बचाना चाहती है. पार्टी ने कहा कि विश्वविद्यालय सिर्फ सीखने और शिक्षा पाने का केंद्र बना रहना चाहिए.

इससे पहले विपक्षी पार्टियों ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पूरे मामले पर बयान दिया है.

राहुल गांधी बोले

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा की घटना पर निराशा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि यह उस डर को दिखाती है जो “हमारे देश को नियंत्रित कर रही फासीवादी ताकतों को” छात्रों से लगता है. उन्होंने ट्वीट किया, “नकाबपोश लोगों द्वारा जेएनयू छात्रों और शिक्षकों पर किया गया नृशंस हमला चौंकाने वाला है जिसमें कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हमारे देश को नियंत्रित कर रही फासीवादी ताकतें, बहादुर विद्यार्थियों की आवाज से डरती हैं. जेएनयू में आज हुई हिंसा उस डर को दर्शाती है.”

पी चिदंबरम बोले

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी इस मामले पर बयान दिया है. उन्होंने इस मामले पर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर ये घटना लाइव टीवी पर हो रहा है तो जो इसे अंजाम दे रहे हैं उसे किसी चीज का भय नहीं है और ये काम बिना सरकार के समर्थन के नहीं हो सकता है.

ममता बनर्जी का बयान

इस मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि जेएनयू में विद्यार्थियों, शिक्षकों के खिलाफ की गई क्रूरता की कड़ी निंदा करती हूं. ऐसी नृशंस कार्रवाई को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं.

अरविंद केजरीवाल बोले

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘उपराज्यपाल से बात की और उनसे अनुरोध किया कि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को निर्देश दें. उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं और सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जेएनयू में हिंसा के बारे में जानकर स्तब्ध हूं. छात्रों पर बुरी तरह हमले किये गये. पुलिस को फौरन हिंसा रोकनी चाहिए तथा शांति बहाल करनी चाहिए. अगर विश्वविद्यालय परिसरों में छात्र सुरक्षित नहीं रहेंगे तो देश कैसे प्रगति करेगा.’’

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा

वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस मामले पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जेएनयू में क्या कुछ हो रहा है उसकी तस्वीरें वो देख चुके हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि वह हिंसा की वह निंदा करते हैं और यह जो कुछ हुआ है वह विश्वविद्यालय के परंपरा के खिलाफ है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जेएनयू से डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि वह जिस जेएनयू को जानती हैं वह परिचर्चा और विचारों के आदान-प्रदान के लिए जाना जाता है लेकिन हिंसा के लिए नहीं. उन्होंने कहा कि वह घटना की निंदा करती हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार देश के तमाम विश्वविद्यालयों को छात्रों के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल का बड़ा हमला, 'इतिहास में ये नहीं सुना कि...'
कपिल सिब्बल का बड़ा हमला, 'इतिहास में ये नहीं सुना कि...'
एविएशन सिक्योरिटी रिव्यू, स्काई मार्शल..., फ्लाइटदुबई की घटना के बाद भारत अलर्ट
एविएशन सिक्योरिटी रिव्यू, स्काई मार्शल..., फ्लाइटदुबई की घटना के बाद भारत अलर्ट
Explained: नीरजा को शहादत तो देवी शरण की कनपटी पर बंदूक! स्मित मच्छार जैसे वो 3 बड़े 'हीरो'
नीरजा को शहादत तो देवी शरण की कनपटी पर बंदूक! स्मित मच्छार जैसे वो 3 बड़े 'हीरो'
रूस जाने वालों के लिए MEA की एडवाइजरी जारी, कहा- 'खबरें मिल रही है कि...'
रूस जाने वालों के लिए MEA की एडवाइजरी जारी, कहा- 'खबरें मिल रही है कि...'

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
Embed widget