एक्सप्लोरर

Tamil Nadu: गवर्नर के खिलाफ DMK नेता कृष्णमूर्ति के बयान पर भड़के तमिलनाडु बीजेपी चीफ, जानें क्या कहा

Tamil Nadu Controversy: तमिलनाडु में राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ विवादित बयान को लेकर तमिलनाडु के बीजेपी प्रमुख अन्नामलाई ने डीएमके नेता कृष्णामूर्ति की गिरफ्तारी की मांग की है.

DMK Leader Shivaji Krishnamoorthy Statement: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ डीएमके (DMK) नेता शिवाजी कृष्णामूर्ति (Shivaji Krishnamoorthy) ने एक सभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दे दिया था. राज्यपाल के खिलाफ विवादित बयान के बीच, बीजेपी के राज्य अध्यक्ष अन्नामलाई ने शनिवार (14 जनवरी) को सीएम और डीएमके सुप्रीमो एमके स्टालिन से सफाई मांगी. तमिलनाडु के बीजेपी प्रमुख ने कहा कि पार्टी ने मामले को लेकर तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक डीजीपी को लिखा और तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने कहा कि डीएमके हमेशा अपमानजनक राजनीति में लिप्त रही है. उन्होंने हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को गाली दी है. हमने तमिलनाडु के डीजीपी को तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा है. पुलिस के हाथ बंधे हुए हैं. अन्नामलाई ने बताया कि स्थानीय डीएमके नेता पुलिस स्टेशनों को अपने स्वयं के कार्यालयों के रूप में इस्तेमाल करते हैं.

चुनाव में देंगे करारा जवाब

अन्नामलाई ने कहा कि चुनाव में लोग डीएमके को करारा जवाब देंगे. तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने कहा, "सीएम स्टालिन को सामने आना चाहिए और साफ करना चाहिए. अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. मुझे यकीन है कि लोग उन्हें अगले चुनाव में सबक सिखाएंगे."

डीएमके नेता ने दिया था विवादित बयान 

डीएमके नेता शिवाजी कृष्णामूर्ति ने शुक्रवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ विवादित बयान से विवाद खड़ा कर दिया था. तमिलनाडु के सीएम एम स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. डीएमके नेता शिवाजी कृष्णामूर्ति ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ विवादित बयान दिया है. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) नेता ने गुरुवार (12 जनवरी) को एक कार्यक्रम में कहा, 'अगर राज्यपाल अपने विधानसभा भाषण में आंबेडकर का नाम लेने से इनकार करते हैं, तो क्या मुझे उन पर हमला करने का अधिकार नहीं है?'

क्या था विवादित बयान

कृष्णामूर्ति ने कहा, "यदि आप राज्यपाल तमिलनाडु सरकार की तरफ से दिए गए भाषण को नहीं पढ़ते हैं, तो कश्मीर जाएं. वहां हम आतंकवादी भेजेंगे ताकि वे आपको मार सकें." सीएम स्टालिन ने राज्यपाल पर ऐसा भाषण देने का आरोप लगाया जो स्वीकृत भाषण से अलग था. भाषण विवाद को लेकर कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों और अन्य सहयोगी सदस्यों ने शुक्रवार को राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ राजभवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

सत्ता पक्ष ने किया हंगामा

तमिलनाडु के विधायक थिरु एन इरामाकृष्णन ने बुधवार को राज्यपाल आरएन रवि के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया, जिसमें उनकी कार्रवाई पर खेद शब्द का उल्लेख किया गया है. बुधवार 9 जनवरी को, राज्यपाल ने अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया था कि राज्य के लिए 'थमीजागम' (राज्य) नाम अधिक उपयुक्त होगा. सोमवार को सदन के उद्घाटन सत्र में अपने प्रथागत संबोधन के दौरान राज्यपाल रवि की बयान ने विशेष रूप से सत्ता पक्ष से हंगामा शुरू कर दिया था. सत्तारूढ़ द्रमुक और उसके सहयोगी दलों कांग्रेस और वीसीके के विधायकों ने राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और वॉक आउट किया.

ये भी पढ़ें: 'यदि आप सरकार का भाषण नहीं पढ़ते हैं, तो कश्मीर जाएं और हम...', तमिलनाडु के गवर्नर पर DMK नेता की विवादित टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन सट्टेबाजी का दायरा अब इन्फ्लुएंसर्स और मशहूर हस्तियों तक पहुंचा, तेलंगाना CID ने तेज की जांच
ऑनलाइन सट्टेबाजी का दायरा अब इन्फ्लुएंसर्स और मशहूर हस्तियों तक पहुंचा, तेलंगाना CID ने तेज की जांच
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget