एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव: शाह ने NRC के लिए 2024 की समयसीमा तय की, कहा- घुसपैठियों को देश से निकालेंगे

Jharkhand Election 2019: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आज मैं आपको बताना चाहता हूं कि 2024 के चुनावों से पहले देशभर में एनआरसी कराई जाएगी और हर घुसपैठिये की पहचान कर उसे निष्कासित किया जाएगा.

चक्रधरपुर/बहरागोड़ा: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने देश भर में एनआरसी लागू करने के लिये 2024 की समयसीमा तय करते हुए कहा कि अगले आम चुनावों तक 'हर' घुसपैठिये की पहचान कर उसे देश से निष्कासित किया जाएगा. पश्चिम बंगाल में कुछ बीजेपी नेताओं द्वारा यह आशंका जताए जाने के बावजूद कि हाल के उपचुनावों में यह मुद्दा पार्टी को भारी पड़ा, केंद्रीय गृह मंत्री ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दलों की आपत्तियों के बावजूद इस राष्ट्रव्यापी कवायद को अंजाम दिया जाएगा.

शाह ने चक्रधरपुर और बहरागोड़ा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, “आज मैं आपको बताना चाहता हूं कि 2024 के चुनावों से पहले देशभर में एनआरसी कराई जाएगी और हर घुसपैठिये की पहचान कर उसे निष्कासित किया जाएगा.” उन्होंने कहा, “राहुल बाबा (कांग्रेस नेता राहुल गांधी) कहते हैं कि उन्हें मत निकालिये. वो कहां जाएंगे, वो क्या खाएंगे? लेकिन मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि 2024 में देश में चुनावों से पहले सभी अवैध प्रवासियों को बाहर निकाल दिया जाएगा.”

शाह ने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद को उखाड़ना और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी झारखंड चुनावों में उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि विकास जैसे स्थानीय मुद्दे. एक बार फिर राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय में इस मामले में सुनवाई को बाधित करने की कोशिश की.

उन्होंने कहा, “कांग्रेस नेताओं ने न्यायालय से कहा कि राम जन्मभूमि मामले में सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है. आपके (लोगों के) समर्थन से हमने कहा कि इसे आगे ले जाया जाना चाहिए और नतीजा यह हुआ कि सर्वोच्च अदालत ने कहा कि अयोध्या में सिर्फ राम मंदिर बनेगा.”

झारखंड चुनाव: अमित शाह का वादा- आदिवासियों, दलितों का आरक्षण कम किए बिना OBC कोटा बढ़ाएंगे

उन्होंने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन पर भी निशाना साधा जो झारखंड चुनावों में बीजेपी से सीधे मुकाबले में है. बीजेपी नेता ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को नक्सलवाद को उखाड़ फेंकने और विकास करने का श्रेय दिया. उन्होंने कहा, “जब कांग्रेस सत्ता में थी तो उसने अलग झारखंड राज्य की मांग कर रहे छात्रों पर गोली चलवाई और लाठियों से पिटवाया. अब हेमंत सोरेन (झामुमो नेता) उसी कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं जिससे वह मुख्यमंत्री बन सकें.”

झारखंड में केंद्र और राज्य सरकार के ‘डबल इंजन’ वाली सरकार की वजह से बह रही “विकास की गंगा” के संदर्भ में शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देवघर में एम्स बनवाया और अब वह बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में हवाईअड्डा बनवाएगी. उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजाना से करीब 20 लाख किसानों को फायदा पहुंचा.

शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी और रघुबर दास की सरकार ने पांच सालों के अंदर नक्सलवाद को उखाड़ दिया और राज्य के विकास का रास्ता साफ किया. उन्होंने कहा कि रघुबर दास सरकार ने “भ्रष्टाचार मुक्त” सरकार दी और राज्य को राजनीतिक स्थिरता दी. झारखंड के इतिहास में दास की सरकार कार्यकाल पूरा करने वाली पहली सरकार होगी.

शाह ने कहा, “कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज झारखंड में हैं. मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वह पिछले 55 सालों में अपनी पार्टी के विकास कार्यक्रमों का हिसाब दें, हम यहां अपने पांच साल के हिसाब के साथ हैं.” विपक्षी धड़े पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि आदिवासियों के अधिकारों का दोहन करने वाले, करोड़ों रुपये की घूसखोरी में शामिल और चुनावी टिकटों की खरीद-बिक्री करने वाले दल कभी झारखंड के विकास के लिये काम नहीं कर सकते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget