एक्सप्लोरर

शाह ने लॉन्च किया 'संपर्क फॉर समर्थन अभियान', 50 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

अमित शाह 'संपर्क फॉर समर्थन अभियान' के तहत देश भर में 50 बड़ी हस्तियों के घर जाएंगे. वहीं दूसरी ओर बीजेपी के 50 लाख कार्यकर्ता पांच करोड़ घरों तक पहुंचेगे.

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज संपर्क फॉर समर्थन अभियान की शुरुआत की. लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार के कामकाज को जनता तक पहुचाने के लिए, खुद पार्टी अध्यक्ष से लेकर 50 लाख कार्यकर्ता तक घर-घर संपर्क करेंगे. इसी अभियान के तहत अमित शाह ने आज पूर्व आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग और संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप से मुलाकात की.

बता दें कि जनरल दलबीर सिंह सुहाग उस वक्त आर्मी चीफ थे जब भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. अमित शाह ने जनरल सुहाग को केंद्र सरकार के कामकाज को बताने वाली दो बुकलेट और एक पेन ड्राइव भेंट की.

बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद जनरल सुहाग ने कहा, ''अमित शाह जी ने आज मुलाकात की और गरीब, किसान और गांव के मुद्दे पर बातचीत हुई. सरकार की योजनाओं के बारे में बात हुई. मैं किसान परिवार से आता हूं और गांव में पला बढ़ा हूं, इसलिए मैं इन चीजों को समझता हूं.'' जनरल सुहाग ने कहा, ''कश्मीर में सेना अच्छा काम कर रही है और जरूरत पड़ी तो दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे. ये आखरी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं था.''

संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप से मिले बीजेपी अध्यक्ष बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का दूसरा ठिकाना संविधान विशेषज्ञ सुभष कश्यप का घर था. डॉक्टर कश्यप ने अमित शाह को रामायण, गीता और संविधान की प्रति भेंट की. अमित शाह ने केंद्र सरकार के कामकाज की बुकलेट सौंपी.

मुलाकात के दौरान डॉक्टर सुभाष कश्यप ने दो टूक कहा कि वे राजनीति के छात्र रहना ही पसंद करेंगे, उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है. डॉक्टर कश्यप ने कहा, ''मैं राजनीति शास्त्र का छात्र रहा हूं और वो ही रहना चाहता हूं. जिसको आप लोग राजनीति कहते हैं उसमें मैं नहीं आना चाहता."

अमित शाह ने क्या कहा? बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 'संपर्क फॉर समर्थन अभियान' के तहत देश भर में 50 बड़ी हस्तियों के घर जाएंगे. वहीं दूसरी ओर बीजेपी के 50 लाख कार्यकर्ता पांच करोड़ घरों तक पहुंचेगे. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अमित शाह ने कहा, ''नरेंद मोदी सरकार के चार साल की समाप्ति के उपलक्ष्य में बीजेपी ने एक लोक संपर्क अभियान की शुरुआत की है. बीजेपी के चुने हुए चार हजार लोग देश के प्रमुख एक लाख लोगों का संपर्क करेंगे. इसमें हर विधा के लोग होंगे. इसके साथ साथ बीजेपी के 50 लाख चुने हुए कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, यूपी के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
बीजेपी राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, यूपी के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
CPM महासचिव एम ए बेबी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, जनगणना के नए नियम...
CPM महासचिव एम ए बेबी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, जनगणना के नए नियम...
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget