एक्सप्लोरर

Independence Day: बीजेपी आज मना रही भारत विभाजन विभीषिका दिवस, जेपी नड्डा और सीएम योगी भी होंगे शामिल

Partition Day of India: स्वतंत्रता मिलने से ठीक पहले यानी आज के दिन भारत का बंटवारा हो गया था. इसी की याद में बीजेपी देशभर में मौन जुलूस निकालने जा रही है.

BJP celebrates Partition Day of India: भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं. आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान उन्हीं में शामिल है. अब बीजेपी 1947 में देश के विभाजन के कड़ुवे दौर को भी अनोखे अंदाज में याद करने जा रही है. बीजेपी विभाजन की विभीषिका की याद में आज देशभर में मौन जुलूस निकालेगी. 

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम पांच बदे दिल्ली के जंतर मंतर से विभाजन विभीषिका दिवस को मनाने की शुरुआत करेंगे और मौन जुलूस में शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि नेता और कार्यकर्ता देश के सभी जिलों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर मौन जुलूस निकालेंगे और भारत के बंटवारे के दौर की विभिषिका को याद करेंगे. 

स्वच्छता का भी कार्यक्रम, यूपी में योगी निकालेंगे पैदल मार्च

बता दें कि आज ही के दिन यानी 14 अगस्त को भारत और पाकिस्तान दो अलग देश बन गए थे, इसलिए आज के दिन को विभाजन विभिषका दिवस रूप में बीजेपी मनाने जा रही है. इस मौके पर देश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों और महापुरूषों की प्रतिमाओं के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम भी किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी आज विभाजन विभाषिका दिवस मना रही है. शाम 5 बजे 300 प्रतिभागी लोकभवन के बाहर इकट्ठा होंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शाम साढ़े पांच बजे मौन पैदल मार्च निकाला जाएगा. सीएम योगी सरदार पटेल की प्रतिमा और भारत माता  की तस्वीर पर पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. इस मौके पर सीएम योगी विभाजन की विभीषिका की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे.

हरियाणा की खट्टर सरकार भी मना रही विभाजन विभीषिका दिवस 

हरियाणा में भी आज विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके कुरुक्षेत्र में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे. वहीं, गुरुग्राम में केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें

76th Independence Day: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम पहला संबोधन, इन चैनलों पर प्रसारित होगा कार्यक्रम

Har Ghar Tiranga: 'भारत में एक विधान, एक निशान और एक संविधान चलेगा', जेपी नड्डा का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget