एक्सप्लोरर

BJP on Sidhu: सिद्धू के पाकिस्तान प्रेम पर बीजेपी का हमला, राहुल गांधी पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

BJP on Sidhu: बीजेपी ने कहा- आज सिद्धू ने इमरान खान को ‘बड़ा भाई’ कहकर संबोधित किया और कहा कि मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं. ये करोड़ों हिंदुस्तानियों के लिए चिंता का विषय है.

BJP on Sidhu: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज पाकिस्तान में मौजूद करतारपुर गुरूद्वारा पहुंचे. इस दौरान सिद्धू ने एक बार फिर अपना पाकिस्तान प्रेम दिखाया. सिद्धू ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान मेरे बड़े भाई जैसे हैं. उन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया है. सिद्धू के इस बयान पर अब बवाल हो गया है. बीजेपी ने सिद्धू के बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा. बीजेपी ने कहा कि सिद्धू पाकिस्तान जाएं और पाक का गुणगान करें, ऐसा नहीं हो सकता.

ये करोड़ों हिंदुस्तानियों के लिए चिंता का विषय- बीजेपी

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ''कांग्रेस के दिग्गज नेता और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु पाकिस्तान जाएं और इमरान खान का महिमामंडन न करें, पाकिस्तान की स्तुति न करें ऐसा हो नहीं सकता.'' उन्होंने कहा, ''आज सिद्धू ने इमरान खान को ‘बड़ा भाई’ कहकर संबोधित किया और कहा कि मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं. ये करोड़ों हिंदुस्तानियों के लिए चिंता का विषय है.''

हिंदू और हिंदुत्व को गाली देते हैं राहुल और उनके नेता- बीजेपी

संबित पात्रा ने आगे कहा, ''राहुल गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस का ये एक प्रकार का तरीका है. सलमान खर्शीद, मणिशंकर अय्यर, राशिद अल्वी और इन सबके ऊपर राहुल गांधी, ये सभी हिंदू और हिंदुत्व को गाली देते हैं. वहीं सिद्धू पाकिस्तान के हित में बयान देते हैं. ये कोई इत्तेफाकन नहीं है.''

सिद्धू ने क्या कहा?

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि इमरान खान मेरा बड़ा भाई है, उसने मुझे बहुत प्यार दिया है. इमरान खान से दोस्ती को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने ये बात उस वक्त कही है जब वो करतारपुर साहिब के दौरे पर हैं. नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन करने के लिए गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक स्थित करतारपुर कॉरिडोर के चेक पोस्ट पर पहुंचे. इस दौरान सिद्धू के साथ उनके कुछ करीबी नेता भी साथ नजर आए. सिद्धू करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में मत्था टेकने पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें-

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक आतंकी ढेर, अन्य के फंसे होने की आशंका, ऑपरेशन जारी

Farm Laws Withdrawn: Kangana Ranaut ने अब Indira Gandhi की तारीफ में पढ़े कसीदे, जानिए क्या-क्या कहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget