एक्सप्लोरर

'मुस्लिम वोट परस्ती, सच सामने आ जाता है', डीके शिवकुमार के संविधान बदलने वाले बयान पर बोले रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने डीके शिवकुमार के बयान पर कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए. वो सामने आकर बताएं कि तुष्टिकरण के लिए संविधान नहीं बदलेंगे.

BJP on DK Shivkumar: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान पर बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक हंगामा मचा हुआ है. उन्होंने सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को चार फीसदी आरक्षण दिए जाने का समर्थन करते हुए कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो इसके लिए संविधान भी बदल देंगे. उनके इस बयान पर संसद में हंगामा मचा हुआ है. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने इस पर कहा कि मुस्लिमों को आरक्षण असंवैधानिक हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम वोटबैंक के लिए ऐसा किया जा रहा है. 

रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'डीके शिवकुमार ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो हम संविधान बदल देंगे. जब हंगामा हुआ तो वह कह रहे हैं कि मेरे बयान को गलत कोट किया गया है. आप पिछड़ेपन के आधार पर आरक्षण दे सकते हैं, लेकिन मुस्लिमों को सीधे आरक्षण देंगे तो ये असंवैधानिक है. मुस्लिम वोटबैंक के लिए ऐसा किया जा रहा है. हम इसकी भर्त्सना करते हैं.'

कांग्रेस लीडरशिप स्पष्टीकरण दे: रविशंकर प्रसाद

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप से मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को डीके शिवकुमार के बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए. वो सामने आकर बताएं कि तुष्टिकरण के लिए संविधान को नहीं बदलेंगे. डीके शिवकुमार एक शुरुआत है. ये कांग्रेस पार्टी का एक हिडेन एजेंडा है. 

तीन तलाक कानून का सोनिया-ममता ने किया विरोध: रविशंकर

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने कहा कि सोनिया गांधी, ममता बनर्जी ने वोटबैंक के लिए तीन तलाक को खत्म करने के बिल का विरोध किया था. कांग्रेस ने शाहबानो के केस को पलट दिया था. राजीव गांधी को झुकना पड़ा था, लेकिन हम तीन तलाक लेकर आए. सोनिया गांधी महिला हैं, ममता बनर्जी एक महिला हैं, लेकिन वोटबैंक के कारण इन महिला नेताओं ने तीन तलाक का विरोध किया था. 

राहुल गांधी महाकुंभ में क्यों नहीं गए?- रविशंकर

उन्होंने कहा कि नागपुर हिंसा पर अबतक कांग्रेस की ओर से कोई बयान नहीं आया. राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी में से कोई महाकुंभ नहाने क्यों नहीं गया? राहुल गांधी पहले मंदिर में दिखाई भी देते थे, लेकिन अब वो नहीं दिखाई देते. वोटबैंक का दवाब है. बार-बार हारते हैं, सिकुड़ते जा रहे हैं. बिहार-यूपी में साफ हो गए हैं. फिर भी वोटबैंक के लिए मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए आप कहां तक जाएंगे. 

औरंगजेब विवाद में क्या है राहुल गांधी का स्टैंड?- बीजेपी

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये लोग राणा सांगा की आलोचना कर रहे हैं, औरंगजेब की सराहना करते हैं. ये देश शिवाजी को हीरो मानता है. राहुल गांधी से सवाल पूछता हूं शिवाजी और औरंगजेब को लेकर विवाद चल रहा है तो आप कहां खड़े हैं? इस पर खामोशी नहीं चलने वाली है सवाल विरासत का है, कांग्रेस जवाब दे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget