एक्सप्लोरर

यूपी में बीजेपी और आरएसस की बैठक टली, बनाया जाएगा नया शेड्यूल

UP Politics: उत्तर प्रदेश में बीजेपी के अंदर घमासान चल रहा है जिसको लेकर आरएसएस और बीजेपी के नेताओं के बीच उच्च स्तरीय बैठक होने वाली थी.

BJP RSS Meeting: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आरएसएस के नेताओं के बीच को होने वाली बैठक को टाल दिया गया है. ये बैठक शनिवार (20 जुलाई) और रविवार (21 जुलाई) को होनी थी. दो दिनों तक चलने वाली ये मीटिंग आरएसएस के सह सरकार्यवाहक अरुण कुमार के साथ होनी थी. अब नया शेड्यूल सामने आएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तय कार्यक्रमों में जाएंगे. 

बैठक में यूपी सरकार और संगठन से जुड़े पांच प्रमुख चेहरों को लखनऊ ही मौजूद रहने को कहा गया था, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं. इसी वजह से केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज दौरा भी टल गया था. 

किन बातों पर चर्चा होने की संभावना?

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से ही उत्तर प्रदेश की बीजेपी में इन दिनों घमासान की स्थिति बनी हुई है. सरकार और संगठन में समन्वय की स्थिति को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. यूपी में पार्टी के जमीनी हालात को लेकर सवाल उठाए जा रहे, इन्हीं सब बातों पर मंत्रणा करने के लिए बैठक बुलाई गई थी. इसके अलावा आने वाले दिनों में राज्य में उपचुनाव भी होने हैं. साथ ही संगठन में नाराजगी को लेकर भी बातें बाहर आई हैं. ऐसे में इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था लेकिन इसे किन्ही वजहों से टाल दिया गया.

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक राजनीतिक पारा हाई

दरअसल, लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अंदर बीजेपी को उम्मीद से बहुत कम जनादेश मिला. इसके बाद से लगातार आरोप प्रत्यारोप का दौर चला. हालांकि कभी किसी नेता ने खुलेआम बयानबाजी नहीं की लेकिन अंदरखाने से कलह की खबरें आती रहीं. जिसके बाद दिल्ली से लेकर लखनऊ तक राजनीतिक पारा हाई रहा. लखनऊ से कई नेता दिल्ली पहुंचे तो दिल्ली के नेता लखनऊ आए. 

ये भी पढ़ें: UP Assembly Bypoll: कोलहर, मिल्कीपुर और कटहरी... VIP सीटों पर कितने हैं बीजेपी की जीत के चांस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget