एक्सप्लोरर

नवी मुंबई के चुनाव के लिये साथ आएंगी बीजेपी और MNS ?

शिवसेना के साथ छोड़ देने के बाद बीजेपी अब नये क्षेत्रीय पार्टनर की तलाश में है.ठाकरे ने तय किया कि उनकी पार्टी अब मराठीवाद से आगे बढकर हिंदुत्व का मुद्दा अपनायेगी.

मुंबई: अगले महीने होने जा रहे नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिये बीजेपी और राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के बीच गठबंधन हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद बनी नई सियासी तस्वीर में दोनो पार्टियों के बीच ये पहला गठबंधन होगा. पिछला चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने गठबंधन करके लड़ा था. लेकिन शिवसेना के साथ छोड़ देने के बाद बीजेपी अब नये क्षेत्रीय पार्टनर की तलाश में है. अप्रैल के तीसरे हफ्ते में मुंबई के पड़ोसी शहर नवी मुंबई में महानगरपालिका की 111 सीटों के लिये चुनाव हो सकते हैं. 2015 के चुनाव में यहां एनसीपी सत्ता में आई थी. लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले शहर के बड़े एनसीपी नेता गणेश नाईक अपनी पार्टी के तमाम पार्षदों के साथ बीजेपी से जुड़ गये और इस महानगरपालिका पर बीजेपी का कब्जा हो गया. 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी और शिवसेना में अलगाव हो गया. शिवसेना ने कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली. इन तीनों ही पार्टियों ने अपने इस गठबंधन का नाम महाविकास आघाड़ी कर दिया. अब महाविकास आघाड़ी में शामिल तीनों पार्टियां नवी मुंबई का महानगरपालिका चुनाव भी एक साथ लड़ रहीं हैं. तीनों ने बीजेपी को घेरने के लिये एक साथ मिलकर प्रचार करना भी शुरू कर दिया है. ऐसे में सियासी हलकों में चर्चा शुरू हो गई है कि अपनी सत्ता बचाये रखने के लिये बीजेपी राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के साथ गठबंधन कर सकती है. राज ठाकरे ने देखा कि विधानसभा चुनाव में मराठी का मुद्दा उन्हें कोई फायदा नहीं दिलवा रहा. साल 2014 और 2019 के चुनाव में उनकी पार्टी एक सीट से ज्यादा नहीं जीत सकी. इसलिये इसी साल ठाकरे ने तय किया कि उनकी पार्टी अब मराठीवाद से आगे बढकर हिंदुत्व का मुद्दा अपनायेगी. इसी साल 23 जनवरी को उन्होने अपनी पार्टी का झंडा बदल कर उसे भगवा कर दिया. उन्होंने ऐलान किया कि उनकी पार्टी अब हिंदू हितों के लिये लडेगी. उधर कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार बनाने के लिये शिवसेना ने हिंदुत्व के मुद्दे पर नरमी अपनानी शुरू कर दी और सेकुलर शब्द को अपना लिया. ऐसे में एमएनएस को शिवसेना का विकल्प बनने का एक मौका नजर आया. बीजेपी ने भी ऐलान किया कि अगर राज ठाकरे प्रांतवाद का मुद्दा छोड दें तो वो उन्हें अपने साथ ले सकती है. नवी मुंबई महानगरपालिका के चुनाव के साथ साथ बीजेपी और एमएनएस औरंगाबाद में भी गठबंधन करके चुनाव लडने की सोच रही हैं. औरंगाबाद में भी इसी साल चुनाव होना है और यहां भी तीनों पार्टियां बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड रहीं हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget