एक्सप्लोरर

बिटकनेक्ट क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जब्त की 1646 करोड़ रुपये की डिजिटल संपत्ति

BitConnect क्रिप्टोकरेंसी घोटाले के मामले में ED पहले भी करीब 489 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है. BitConnect का मुख्य आरोपी इस समय अमेरिका में जांच के घेरे में है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अहमदाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए BitConnect क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में 1,646 करोड़ रुपये की डिजिटल संपत्ति जब्त की है. इसके अलावा13.50 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार (लेक्सस) और कई डिजिटल डिवाइस भी बरामद किए गए हैं.

क्या है मामला
BitConnect एक ग्लोबल पोंजी स्कीम थी, जिसमें लोगों से पैसे इन्वेस्ट कराने के लिए बड़े-बड़े दावे किए गए. नवंबर 2016 से जनवरी 2018 के बीच इस स्कीम के तहत लोगों को 40 प्रतिशत मासिक रिटर्न का लालच दिया गया. कंपनी ने दावा किया था कि उनके पास एक "वोलैटिलिटी सॉफ्टवेयर ट्रेडिंग बॉट" है, जो इन्वेस्टर्स के पैसे से ट्रेडिंग कर उन्हें भारी मुनाफा दिलाएगा. असल में, ऐसा कोई ट्रेडिंग बॉट था ही नहीं. BitConnect के संचालकों ने इन्वेस्टर्स का पैसा सीधे अपने और अपने साथियों के डिजिटल वॉलेट में ट्रांसफर कर लिया.

सीआईडी ने शुरू की जांच
इस मामले की जांच सबसे पहले सीआईडी (क्राइम), सूरत पुलिस ने शुरू की थी. इसके बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से जांच शुरू की. ED ने हजारों डिजिटल ट्रांजेक्शन की पड़ताल की, जिनमें से कई को डार्क वेब के जरिए छिपाने की कोशिश की गई. ED की टीम ने गहन जांच के बाद उन डिजिटल वॉलेट्स और ठिकानों का पता लगा लिया, जहां घोटाले के पैसे छिपाए गए थे.

बड़ी मात्रा में क्रिप्टोकरेंसी बरामद
ED ने जांच के दौरान बड़ी मात्रा में क्रिप्टोकरेंसी बरामद कर अपने आधिकारिक वॉलेट में ट्रांसफर कर दी. साथ ही 13.50 लाख रुपये कैश, एक महंगी लेक्सस कार और कई डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए. इस मामले में ED पहले भी करीब 489 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है.

ये भी पढ़े: 

तलवार, मुकुट समेत सोने की 27 किलो की ज्वेलरी... तमिलनाडु सरकार को क्यों सौंपा गया जयललिता का कीमती सामान

ये घोटाला सिर्फ इंडिया तक सीमित नहीं था. बल्कि विदेशी इन्वेस्टर्स भी इसमें फंसे थे. BitConnect का मुख्य आरोपी इस समय अमेरिका में जांच के घेरे में है. ED अभी भी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. ED के सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget