एक्सप्लोरर

जयंती विशेष: जब अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनाथ सिंह को कहा, 'मूर्ख हैं क्या?'

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक सच्चे शिष्य की तरह अपने गुरू अटल बिहारी वाजपेयी की दीक्षा का सम्मान किया है. लखनऊ की सीट पर अपनी जीत दर्ज करने के साथ राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री की राजनीतिक विरासत को कायम रखा है.

आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है. पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भारत सरकार गुड गवर्नेंस डे यानी सुशासन दिवस भी मनाती है. इसी साल 16 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी की मानव काया पूर्ण शिथिल हो गई थी और वह अनंत यात्रा पर निकल गए थे, मगर एक ऐसे आजतशत्रु नेता जिसकी ओजस्वी गरिमा, एक सलाहकार के तौर पर उनका राजनीतिक अनुभव और आगे की राह दिखाने वाले अभिभावक के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री की यादें हमेशा जिंदा रहेंगी.

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक सच्चे शिष्य की तरह अपने गुरु अटल बिहारी वाजपेयी की दीक्षा का सम्मान किया है. लखनऊ की सीट पर अपनी जीत दर्ज करने के साथ राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री की राजनीतिक विरासत को कायम रखा है.

वाजपेयी ने 2004 में समाजवादी पार्टी (एसपी) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मधु गुप्ता को बड़े मार्जिन से हरा कर जीत दर्ज की थी. इस परंपरा का जारी रखते हुए राजनाथ ने भी 2014 में लखनऊ से लोकसाभ सीट पर जबरदस्त जीत दर्ज की.

जयंती विशेष: जब अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनाथ सिंह को कहा, 'मूर्ख हैं क्या?

जननेता होने के साथ-साथ अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रखर वक्ता और ओजस्वी कवि भी थे. वाजपेयी का स्वाभाव बेहद खुशनुमा शख्स का था और वह अपने मजाकिया लहजे के लिए जाने थे. वरिष्ठ पत्रकार विजय वित्रेदी ने अपनी किताब 'हार नहीं मानूंगा: एक अटल जीवन गाधा' में एक ऐसे ही वाकया का जिक्र किया है.

वो दौर 1999 का था. राजनाथ सिंह यूपी बीजेपी इकाई के अध्यक्ष थे. लखनऊ में एक दिन सवेरे राजनाथ सिंह अपने घर पर पूजा कर रहे थे कि तभी प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी का फोन आया. राजनाथ की पत्नी ने उनसे इस फोन की जानकारी दी तो उन्होंने हाथ के इशारे से मना कर दिया. कुछ देर बाद फिर फोन आया तो राजनाथ सिंह ने बात की. वाजपेयी ने पूछा, ''क्या कर रहे हैं?'' राजनाथ सिंह ने जवाब दिया, ''पूजा में बैठा था.'' वाजपेयी ने चुटकी ली, ''बहुत बड़े पुजारी बन रहे हैं. दिल्ली कब आ रहे हैं? आकर फोन कर लीजिएगा.''

दिल्ली पहुंच कर राजनाथ सिंह से फोन किया तो आदेश मिला कि कल सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंच जाएयेगा. राजनाथ ने पूछा, ''राष्ट्रपति भवन क्यों?'' तब वाजपेयी ने कहा, ''मूर्ख हैं क्या?'' अगले दिन राजनाथ सिंह केन्द्र में सड़क परिवहन में कैबिनेट मंत्री बना दिए गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget