एक्सप्लोरर

जन्मदिन विशेष: नेताजी सुभाषचंद्र बोस इस महिला को दे बैठे थे अपना दिल

आजादी के कुछ सालों बाद जब नेताजी के ये पत्र प्रकाशित हुए तब जाकर लोगों को नेताजी के जीवन के इस पहलू के बारे में जानने का मौका मिला.

नई दिल्ली: 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा' का नारा देने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस का आज जन्मदिन है. आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक और अंग्रेजों से देश को मुक्त कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी साल 1897 में हुआ था. अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए नेताजी ने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था.

जन्म स्थान और परिवार

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का जन्म ओडिशा के कटक शहर में हुआ था. उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और मां का नाम प्रभावती था. नेता जी के पिता कटक शहर के मशहूर वकील थे. नेता जी के माता-पिता की कुल 14 संतानें थी जिसमें से नेता जी उनकी नौवीं संतान थे.

सुभाष चंद्र बोस की लव स्टोरी

साल 1934 में जब ब्रिटिश सरकार ने नेताजी को भारत से निर्वासित किया तो वह यूरोप चले गए थे. वहां रहकर नेताजी आजादी की लड़ाई से जुड़े अपने साथियों को पत्र लिखते रहते थे. उसी दौरान टाइपिंग के लिए उन्हें एक सहायक की जरूरत पड़ी. उनके एक दोस्त ने मिस एमिली शांक्ले से उन्हें मिलवाया. नेताजी ने एमिली को नौकरी पर रख लिया.

काम के दौरान ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस और एमिली एक दूसरे के प्रति आकर्षत हुए और दोनों को प्यार हो गया. दो साल बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत लौट आए थे लेकिन व्यस्तता के बावजूद वह समय निकालकर एमिली को पत्र लिखते रहते थे.

''तुम पहली महिला हो, जिससे मैंने प्यार किया. भगवान से यही चाहूंगा कि तुम मेरे जीवन की आखिरी स्त्री भी रहो."

"मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक महिला का प्यार मुझको बांध भी सकेगा. इससे पहले बहुतों ने मुझे प्यार करने की कोशिश की लेकिन मैंने किसी की ओर नहीं देखा पर तुमने मुझे अपना बना ही लिया."

ये लाइनें उन्हीं पत्रों की हैं जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने एमिली शांक्ले के लिए लिखे थे. आजादी के कुछ सालों बाद जब नेताजी के ये पत्र प्रकाशित हुए तब जाकर लोगों को नेताजी के जीवन के इस पहलू के बारे में जानने का मौका मिला. नेता जी और एमिली ने बाद में शादी भी कर ली थी लेकिन उसकी तारीख पर अभी भी इतिहासकारों के बीच मतभेद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget