एक्सप्लोरर

'हर योग्य वोटर का नाम होगा शामिल', बिहार मतदाता सूची संशोधन पर CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

Bihar Voter List Controversy: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने यह प्रक्रिया सभी राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी से तय कार्यक्रम के अनुसार चल रही है.

Bihar Voter List Controversy: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर उपजे विवाद के बीच, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार (3 जुलाई 2025) को कहा कि यह प्रक्रिया सभी राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी से तय कार्यक्रम के अनुसार चल रही है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों.

पारदर्शी तरीके से चल रहा पूरा कार्यक्रम

कई विपक्षी दलों ने दावा किया है कि वर्तमान में जारी इस प्रक्रिया से कई लोग अपने संवैधानिक मताधिकार से वंचित हो जाएंगे. बूथ स्तरीय अधिकारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘‘बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्यान्वयन सभी चुनाव कर्मियों और सभी राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी के साथ पारदर्शी तरीके से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है.”

राजनीतिक दलों जताई थी चिंता

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, “कुछ लोगों की आशंकाओं के बावजूद, एसआईआर यह सुनिश्चित करेगा कि सभी पात्र लोगों को इसमें शामिल किया जाए.’’ निर्वाचन आयोग ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण पर कई राजनीतिक दलों की ओर से अपनी चिंता जताए जाने के बाद कहा कि उसने विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों को उनकी आशंकाओं को दूर करने के मकसद से पूरी कवायद के बारे में ब्यौरा दे दिया है.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिले 11 पार्टियों ने सदस्य

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन समेत 11 दलों के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों से मुलाकात की थी और राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले किए जा रहे विशेष पुनरीक्षण को लेकर आपत्ति जताई थी. राजनीतिक दलों से कहा कि सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए यह प्रक्रिया योजनाबद्ध और चरणबद्ध तरीके से की जा रही है

ये भी पढ़ें : कर्नाटक की मुख्य सचिव पर अपमानजनक टिप्पणी कर फंसे बीजेपी MLC एन. रवि कुमार, FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget