एक्सप्लोरर

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-चुनाव बाद जाना तय

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.कभी नीतीश के साथी रहे उपेंद्र कुशवाहा ने सियासी हमला बोला है.उन्होंने दावा किया कि चुनाव बाद नीतीश कुमार का जाना तय है.

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम साबित हुई है इसलिए नीतीश कुमार का जाना तय है. उन्होंने बिहार में महागठबंधन के भविष्य पर भी खुलकर बात की.

कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर किया वार

कुशवाहा ने नीतीश कुमार के चुनाव बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटने की वजह बताई, "नीतीश कुमार हमेशा कहते थे कि बिहार से पलायन रुक गया है. मगर कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन से पैदा हुई स्थिति ने हकीकत लोगों के सामने ला दी है." एक अखबार को इंटरव्यू देते हुए कुशवाहा ने कहा, "भले ही नीतीश कुमार ने कभी महागठबंधन में रहते या एनडीए में रहते 15 साल पूरे कर लिए हैं मगर लोगों ने उनकी असलियत पहचान ली है. नीतीश ने पढ़ाई, दवाई और कमाई के वादों के साथ लोगों से वोट मांगा था. लोगों ने पांच साल शासन करने के बजाए 15 साल मौका दिया. 15 साल में रोजगार या शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य लोगों के सामने हैं. उन्होंने कानून का शासन लागू करने की बात की थी मगर हो क्या रहा. आज हत्या, अपहरण, लूट, ब्लात्कार बिहार में बढ़ गया है. उनकी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है."

रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र पर पूछे सवाल

जब उनसे लालू-राबड़ी और नीतीश के 15-15 साल शासन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नीतीश ने बिहार को विकसित राज्य बनाने का वादा किया था. मगर कितने लोगों को रोजगार मिला? नौकरी के अवसर पैदा करने के लिए उन्होंने क्या किया? क्या उन्होंने एक भी इंडस्ट्री बिहार में लगाई? सच तो ये है कि पहले से चली आ रही जूट मिल और शूगर मिल बंद हो गईं. उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल की तुलना का कोई सवाल ही नहीं है. महागठबंधन में सीएम का उम्मीदवार कौन होगा? इस सवाल के जवाब में कुशवाहा ने कहा कि अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

महागठबंधन के भविष्य पर भी की बात

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री चाहे जो कोई भी बने मगर नीतीश कुमार से बेहतर होगा. लोग उसके बारे में जानते होंगे. लेकिन सीएम पद के चेहरे के बारे में टाल मटोल क्यों किया जा रहा है? कुशवाहा ने बताया कि अभी एक प्रक्रिया है. महागठबंधन के सभी नेता बैठकर फैसला करेंगे और चुनाव से पहले सही समय पर फैसला हो जाएगा. महागठबंधन में दरार के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मुद्दा नहीं है जिसे बैठकर सुलझाया न जा सके.

बीटीपी ने अपने दोनो विधायकों को न कांग्रेस और न ही भाजपा के पक्ष में वोट देने का व्हिप जारी किया

पीएम ओली ने बताया भगवान राम को नेपाली, बीजेपी के विजय सोनकर बोले, 'हमारे राम के साथ खिलवाड़ मत करो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget