एक्सप्लोरर

बिहार: JDU बोली- ‘संपत्ति का ब्योरा दे लालू परिवार’, RJD बोली- ‘BJP के जाल में न फंसे’

बिहार में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन पर संकट बरकरार है. नीतीश की पार्टी जेडीयू लगातार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर इस्तीफे का दबाव बना रही है.

पटना: बिहार में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन पर संकट बरकरार है. नीतीश की पार्टी जेडीयू लगातार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर इस्तीफे का दबाव बना रही है, लेकिन तेजस्वी इस्तीफा देने को तैयार नहीं है. वहीं, लालू की पार्टी ने कहा है कि जेडीयू बीजेपी के जाल में फंसने से बचे.

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आज एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में लालू पर हमला बोला है और कहा है कि लालू का पूरा परिवार अपनी संपत्ति का खुलासा करें और जनता को अपनी संपत्ति के बारे में बताएं.’’

नीरज कुमार ने कहा, ‘’विपक्ष लगातार लालू की संपत्ति को लेकर निशाना साध रहा है. ऐसे में अगर लालू संपत्ति के सभी दस्तावेज सार्वजनिक कर दें तो विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब मिल जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’आरजेडी 80 विधायकों के साथ संख्या बल की शेर हो सकती है.  लेकिन जेडीयू के लिए राजनीति व्यव्साय नहीं है.’’

JDU

वहीं, जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता सजंय सिंह ने भी आरजेडी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है, आरजेडी हमारी चुप्पी को कमज़ोरी न समझे और 80 विधायकों का अहंकार ना दिखाए.’’ संजय सिंह ने कहा है कि लालू अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दें. ईमानदारी की बात ना करें. सच सच होता है उसपर कोई समझौता नहीं होगा.’’

कल आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष राम चन्द्र पूर्वे ने कहा था कि उनके 80 विधायक तेजस्वी के साथ हैं. ‘’तेजस्वी यादव ने हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीरो टॉलरेंस की मर्यादा की रक्षा की है. उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है. मंत्री के रूप में तेजस्वी के कार्य को जनता से सराहा है. पूर्वे ने कहा कि मोदी, आरएसएस और बीजेपी ने सीबीआई के जरिए तेजस्वी को फंसाने का काम किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget