एक्सप्लोरर

बिहार: 7वीं के प्रश्नपत्र में कश्मीर को बताया अलग देश, मचा बवाल

बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउन्सिल ने अपनी भूल सुधारते हुए प्रश्न पत्र तैयार करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई शुरू कर दी है. BEPC के डायरेक्टर संजय सिंह का दावा है कि दोषी शिक्षक को जल्द निलम्बित किया जाएगा.

नई दिल्ली: टॉपर्स घोटाले के बाद बिहार की शिक्षा प्रणाली एक बार फिर चर्चा में है. इस बार चर्चा का विषय कश्मीर को अलग देश बनाने को लेकर है. दरअसल बिहार में कक्षा 7वीं के प्रश्नपत्र में एक सावल पूछा गया. इस सवाल में कश्मीर का जिक्र अलग देश के रूपब में है. सामने आने के बाद बिहार के शिक्षा तंत्र में हड़कम्प मचा हुआ है.

कक्षा 7वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा में अंग्रेज़ी के प्रश्न पत्र में भारत, नेपाल और इंग्लैंड के साथ ही कश्मीर को भी अलग देश बना दिया गया था. बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउन्सिल (BEPC) के मुताबिक़ ये मानवीय भूल थी जिसकी वजह से इतनी किरकिरी हो रही है.

बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउन्सिल ने अपनी भूल सुधारते हुए प्रश्न पत्र तैयार करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई शुरू कर दी है. BEPC के डायरेक्टर संजय सिंह का दावा है कि दोषी शिक्षक को जल्द निलम्बित किया जाएगा.

BEPC बिहार सरकार के अधीन वो संस्थान है जिसके ऊपर राज्य में पहली से आठवीं तक के बच्चों की शिक्षा और उनके मूल्यांकन का ज़िम्मा है. 'नो डिटेन्शन पॉलिसी' की वजह से शिक्षा के स्तर में हो रही गिरावट को दूर करने के लिए BEPC ने दो साल पहले सभी बच्चों का मूल्यांकन कराने का निर्णय लिया.

इसी क्रम में BEPC की ओर से एक प्रश्न बैंक तैयार किया गया था. इस प्रश्न बैंक में करीब 14000 सवालों को शामिल किया गया था. गलत सवाल ना सिर्फ बच्चों तक पहुंचा बल्कि यही गलत सवाल प्रश्न बैंक में भी मौजूद है.

दो साल पहले इस प्रश्न बैंक का संशोधन स्टेट काउन्सिल फ़ॉर एजुकेशन रीसर्च एंड ट्रेनिंग ने भी किया था. इसके बावजूद इतनी बड़ी गलती पकड़ में नहीं आई. BEPC डायरेक्टर के मुताबिक़ एससीईआरटी की ओर से भी लापरवाही बरती गई है जिससे इतनी बड़ी ग़लती किसी के पकड़ में नहीं आयी. इसीलिए उस शिक्षक को निलम्बित किया जाएगा जिसने इस क्वेस्चन बैंक की स्क्रूटनी की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
Mumbai CBI Court: मुंबई में 3 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व BOI अधिकारी समेत 4 दोषी करार
मुंबई में 3 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व BOI अधिकारी समेत 4 दोषी करार
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
Rouse Avenue Court: दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: कतर के गैस प्लांट पर हमले से भारत की बढ़ी धड़कन, यहीं से देश में आती है 47 फीसदी गैस, अब क्या ऑप्शन?
कतर के गैस प्लांट पर हमले से भारत की बढ़ी धड़कन, यहीं से देश में आती है 47 फीसदी गैस, अब क्या ऑप्शन?
Delhi Traffic Advisory: नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
Iran War: 'बड़ी गलती कर दी...तो तेल-गैस ठिकाने कर देंगे तबाह', ईरान का खाड़ी देशों को अल्टीमेटम
'बड़ी गलती कर दी...तो तेल-गैस ठिकाने कर देंगे तबाह', ईरान का खाड़ी देशों को अल्टीमेटम
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
ईद पर दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन पाकिस्तानी सूट, पहन लिया तो पूरा ससुराल करेगा तारीफ
ईद पर दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन पाकिस्तानी सूट, पहन लिया तो पूरा ससुराल करेगा तारीफ
इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं? इन जरूरी बातों को नजरअंदाज किया तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें
इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं? इन जरूरी बातों को नजरअंदाज किया तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें
Embed widget