एक्सप्लोरर

Bihar Liquor Deaths: बिहार में जहरीली शराब से अब तक 35 की मौत, सीएम नीतीश बोले- समीक्षा करेंगे

Bihar Liquor Deaths: बिहार के एक्साइज मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है. कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है और  कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

Bihar Liquor Deaths: बिहार में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा 35 हो गया है. गोपालगंज में अब तक 20 और बेतिया में 15 लोगों की मौत हुई है. इस घटना के बाद विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है. घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पर्व के बाद हम शराबबंदी को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे और शराबबंदी को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा.

गलत लोगों के चक्कर में न पड़ें- सीएम नीतीश

सीएम नीतीश ने कहा कि हम पहले से कह रहे थे, गलत लोगों के चक्कर में न पड़ें. लगातार पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाती है. लोग गिरफ्तार होते हैं, अवैध शराब बरामद की जाती है. एक बार फिर से लोगों को जागरूक करने के लिये व्यापक जनजागरूकता अभियान की जरूरत है. छठ महापर्व के बाद 16 नवंबर को शराबबंदी को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की जायेगी.

एक्साइज मंत्री बोले- लापरवाही के कारण यह घटना हुई

बिहार के एक्साइज मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है. कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है और  कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. मैं स्वीकार करता हूं कि स्थानीय स्तर पर कुछ लापरवाही के कारण यह घटना हुई. दोनों थाना प्रभारी सस्पेंड, 1 गार्ड भी सस्पेंड किया गया है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद से हमने कई कड़े कदम उठाए हैं. अब तक 187 लाख लीटर से अधिक शराब जब्त की गई, 3 लाख से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया और लगभग 60,000 वाहन जब्त किए गए. हम सरकारी अधिकारियों सहित सभी पर कार्रवाई कर रहे हैं. अब तक 700 से अधिक अधिकारी निलंबित

गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी ने कहा अभी तक जो तथ्य समाने आए हैं उससे पता चलता है कि स्प्रिट से शराब बनाने का प्रयास किया गया. FSL रिपोर्ट आने के बाद हम पुख्ता बता सकते हैं, लोगों के बयान के आधार पर मौतें ज़हरीली शराब से हुई हैं, इसकी आधिकारिक तौर पर अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है.

19 लोग गिरफ्तार

गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने कहा हम मामले की जांच कर रहे हैं. अगर किसी पुलिस अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो हम उस पर भी कार्रवाई करेंगे. पिछले 24 घंटे के दौरान हमने 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की, 19 लोगों को गिरफ्तार किया, 270 लीटर देशी शराब और 6 वाहन जब्त किए.

यह भी पढ़ें-

Delhi Pollution Update: दिल्ली में प्रदूषण का 5 साल का रिकॉर्ड टूटा, आज मिल सकती है कुछ राहत

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 8 नक्सली गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
'कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं', एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया
'कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं', एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया
TMC में खींचतान के बीच कल्याण बनर्जी ने अभिषेक को बताया बेटे जैसा, 24 घंटे पहले ममता बनर्जी को दिया अल्टीमेटम
TMC में बवाल के बीच कल्याण बनर्जी ने अभिषेक को बताया बेटे जैसा, 24 घंटे पहले दिया था अल्टीमेटम

वीडियोज

TMC Crisis | Mamata | Mahadangal: अभिषेक बनर्जी का 'भतीजा प्रेम' ममता पर पड़ा भारी!
Chaar Ki Chaal: योगी का 'राम बाण'! | UP Election 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Politics
Sansani:कॉमेडी शो में लेडी डॉक्टर का अश्लील कांड !
Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं', एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया
'कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं', एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया
UP Weather: यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम; जानें अपडेट
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 1: 'भारत भाग्य विधाता' की ठंडी रही ओपनिंग, कंगना की 'इमरजेंसी'-'तेजस' को भी नहीं पाई मात, जानें- कलेक्शन
'भारत भाग्य विधाता' की ठंडी रही ओपनिंग, कंगना की 'इमरजेंसी'-'तेजस' को भी नहीं पाई मात
T20 World Cup 2026: पहले मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश, टूटे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड; इंग्लैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा
पहले मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश, टूटे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड; इंग्लैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
UP Politics: यूपी की इस सीट के बदले BJP को 10 सीट देगी सुभासपा, ओपी राजभर के बेटे ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की इस सीट के बदले BJP को 10 सीट देगी सुभासपा, ओपी राजभर के बेटे ने किया बड़ा ऐलान
राज्यसभा नामांकन रद्द मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
Embed widget