एक्सप्लोरर

पीएम मोदी-नीतीश मुलाकात के बीच JDU के 'राजधर्म' वाली सीख ने मचाई NDA में हलचल

देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण पर नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से गर्मजोशी से मुलाकात की. दूसरी ओर जदयू ने असम की बीजेपी सरकार द्वारा बीफ पर लगाए गए बैन के फैसले का खुलकर विरोध किया.

महाराष्ट्र में गुरुवार को महायुति सरकार का गठन हुआ. देवेंद्र फडणवीस ने सीएम तो एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण के मंच पर NDA का शक्ति प्रदर्शन भी दिखा. इस शपथ ग्रहण में बीजेपी और NDA शासित प्रदेशों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद रहे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी इस शपथ ग्रहण में हिस्सा लिया. नीतीश कुमार ने मंच पर गर्मजोशी से पीएम मोदी से मुलाकात की. हालांकि, चौंकाने वाली बात ये है कि जब मुंबई में इन दोनों नेताओं की मुलाकात हो रही थी तब बिहार में नीतीश की पार्टी जदयू बीजेपी को 'राजधर्म' की याद दिला रही थी. ऐसे में सियासी गलियारों में कयासों और चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया.

दरअसल, असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने हाल ही में बीफ बैन कर दिया. असम सरकार के आदेश के मुताबिक, होटल-रेस्तरां और सार्वजनिक जगहों पर बीफ नहीं परोसा जा सकेगा. बीजेपी सरकार के इस फैसले का जदयू ने खुलकर विरोध किया. केंद्र और बिहार में बीजेपी की सहयोगी पार्टी जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा, भारत का संविधान सबको खाने-पीने की आजादी देता है. होटल या सार्वजनिक स्थान पर बीफ बैन का हम समर्थन नहीं करते. इससे समाज में तनाव फैलेगा जो पहले से ही काफी ज्यादा है. 

ये फैसला राजधर्म के खिलाफ- जदयू प्रवक्ता

इसके अलावा जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा, लोगों को खाने-पीने की आजादी होनी चाहिए. उन्होंने इस फैसले को राजधर्म के खिलाफ बताते हुए समझ से परे बताया. उन्होंने कहा, सरकार को इससे कोई मतलब नहीं होना चाहिए कि लोग क्या खा रहे हैं और क्या पहन रहे हैं?

किसानों के मुद्दे पर भी अलग राह पर जदयू

नीतीश कुमार की पार्टी जदयू समय समय पर बीजेपी के फैसलों का विरोध करती आई है. हाल ही में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के मुद्दे पर जदयू ने तटस्थ रुख अपनाया था. हालांकि, कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों पर नेमप्लेट के फैसले का खुलकर विरोध किया था. इतना ही नहीं अब किसान आंदोलन के मुद्दे पर भी जदयू ने बीजेपी से अलग रुख अपनाया है. जदयू ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कृषि मंत्री शिवराज सिंह से पूछा था कि किसानों से किए गए वादे पूरे क्यों नहीं कर रही सरकार? 

2025 चुनाव से पहले फिर होगा 'खेला'

वैसे तो बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार कई बार खुले मंच से कह चुके हैं कि इस बार वे कहीं नहीं जाएंगे. लेकिन बिहार की राजनीति में जितनी बार नीतीश कुमार ने पलटी मारी है, उससे यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि कब NDA से उनका मोह भंग हो जाए. जदयू द्वारा समय समय पर बीजेपी शासित प्रदेशों के फैसले पर सवाल उठाना भी एनडीए गठबंधन के लिए सही संकेत नहीं है. बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में जदयू किस पाले में रहकर चुनाव लड़ेगी इसका अंदाजा अभी से लगाना जल्दबाजी होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
'अमीरों का कुछ नहीं बिगड़ेगा, गरीबों के बच्चे...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के लिए शशि थरूर का ओपन लेटर
'अमीरों का कुछ नहीं बिगड़ेगा, गरीबों के बच्चे...', प्रदर्शन कर रहे युवाओं के लिए शशि थरूर का ओपन लेटर
'3 करोड़ दो, मंत्री बन जाओ'... केरल की कांग्रेस विधायक को आया कॉल, सच सामने आने पर उड़ गए होश!
'3 करोड़ दो, मंत्री बन जाओ'... केरल की कांग्रेस विधायक को आया कॉल, सच सामने आने पर उड़ गए होश!
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
Embed widget