एक्सप्लोरर

RCP सिंह ने बनाई अकूत संपत्ति, JDU ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब, चिराग पासवान ने कसा तंज

Bihar News: चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वही आरसीपी सिंह है जो नीतीश के सबसे करीबी थे तो क्या नीतीश कुमार एक ऐसे भ्रष्टाचारी को सालों तक अपने करीब रखे रहे.

Bihar Politics News: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) को जनता दल (यूनाइटेड) ने बड़ा आरोप लगाया है. जेडीयू (JDU) ने आरसीपी सिंह पर पार्टी में रहते हुए करोड़ों रुपये की संपत्ति अपने और अपने परिवार के नाम करने का आरोप लगाया है. जिसे लेकर अब बिहार (Bihar) की राजनीति में घमासान मच गया है. विवाद बढ़ता देख बिहार जेडीयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने आरसीपी सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजकर उनपर लगाए गए आरोपों पर जवाब मांगा है.

उन्होंने कहा, हमारी पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर विश्वास रखती है. जेडीयू नेता ने कहा कि सूचना मिलने पर उसी के आधार पर पार्टी ने नोटिस जारी किया है. पार्टी ने नोटिस जारी कर आरसीपी सिंह से पार्टी में शीर्ष स्तर पर रहते हुए जो भी संपत्ति अर्जित की उसके बारे में जानकारी देने को कहा है. पार्टी को उनके जवाब का इंतजार है, उसके बाद ही पार्टी आगे की कार्रवाई करेगी. 

चिराग पासवान ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना

आरसीपी सिंह को लेकर जेडीयू के भीतर छिड़ी इस जंग ने बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों को उनपर हमला करने का एक मौका दे दिया है. चिराग पासवान ने आरसीपी सिंह को नोटिस जारी किए जाने पर जेडीयू और सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला है. चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वही आरसीपी सिंह है जो नीतीश के सबसे करीबी थे. तो क्या नितीश कुमार एक ऐसे भ्रष्टाचारी को सालों तक अपने करीब रखे रहे.

चिराग ने नीतीश कुमार पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि यह इस वजह से हो रहा है क्योंकि आरसीपी अब बीजेपी के करीब है और जेडीयू में दो धड़े हैं एक जो बीजेपी के ज्यादा करीब और एक जो दिखाने को तो बीजेपी के करीब है लेकिन हकीकत में उतना है नहीं. तो जेडीयू में सब कुछ ठीक तो नहीं है यह तो साफ दिख रहा है.  

क्या है पूरा मामला?

जेडीयू प्रदेशाध्यक्ष द्वारा आरसीपी सिंह को जारी नोटिस कहा गया है कि नालंदा जिले के दो जेडीयू नेताओं ने सबूतों के साथ उनके खिलाफ शिकायत दी है. जिसमें कहा गया है कि आरसीपी सिंह और उनके परिवार ने साल 2013 से 2022 के बीच अकूत संपत्ति जोड़ी. जिसमें कई प्रकार की अनियमितताएं नजर आ रही हैं. 

इसे भी पढ़ेः-

Vice President Election 2022: आज होगा उपराष्ट्रपति का चुनाव, जगदीप धनखड़ का पलड़ा भारी, जानिए क्या हैं समीकरण?

CWG 2022: 8वें दिन भारत पर हुई पदकों की बारिश, तीन गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मिले; ऐसी है मेडल टैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget