एक्सप्लोरर

नीतीश के करीबी आरसीपी सिंह का पलटवार- ‘एक नंबर के घमंडी हैं लालू, एक पांव जेल में है दूसरा कब्र में’

सांसद आरसीपी सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में लालू यादव के आरोपों को झूठा बताते हुए जोरदार पलटवार किया है. आरसीपी सिंह ने कहा है, ‘’लालू यादव हताश और निराश हैं. लालू यादव ने अपनी मर्यादा खो दी है.’’

पटना:  कल आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने आरोप लगाया था कि बिहार में नीतीश कुमार के सबसे करीबी और जेडीयू में नंबर दो के नेता आरसीपी सिंह के जरिए ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसे का खेल चल रहा है.  लालू के इस आरोप पर आरसीपी सिंह ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए जोरदार पलटवार किया. सारे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव एक नंबर के घमंडी व्यक्ति हैं. उनका एक पांव जेल में है तो दूसरा कब्र में है.

सांसद आरसीपी सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में लालू के आरोपों को झूठा बताया है. आरसीपी सिंह ने कहा है, ’लालू यादव हताश और निराश हैं. लालू यादव ने अपनी मर्यादा खो दी है.’

सिंह ने कहा, ’लालू यादव के साथ जदयू का जाना राजनीतिक भूल नहीं थी. उस समय परिस्थिति और उनके ऑफर के कारण जदयू उनके साथ गई थी.’ उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार की डिक्सनरी में गिड़गिड़ाना नहीं है. नीतीश लालू यादव के सामने कभी नहीं गिड़गिड़ा सकते. लालू यादव खुद नीतीश जी के सामने गिड़गिड़ाएं हैं.’

सिंह ने कहा, ‘लालू यादव को पता है कि मैं 20 साल से नीतीश कुमार के साथ हूं. साल 2005 से लालू यादव मेरे पीछे पड़े हैं. लालू यादव के कारण मैंने वीआरएस लिया था. लालू खुद कहते थे बहुत अच्छा काम कर रहा हूं. लालू खुद प्रशासनिक अधिकारियों को फोन करते थे और ये फोन वह सामाजिक कार्य के लिए नहीं बल्कि ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए करते थे.’

उन्होंने आगे कहा, ‘लालू यादव को कैसे पता था कि बिहार में शराब की होम डिलीवरी होती है. यदि होम डिलीवरी होती थी तो लालू बताएं उनके घर या उनके जानने वाले के घर होम डिलीवरी होती थी क्या?’

जेडीयू नेता ने आगे कहा, ‘जब हम लालू यादव के साथ गए थे, तब हमें सिर्फ चारा का पता था. लारा का पता तो अब चला  है. लालू तो खुद लफाजी करते हैं. वो क्या किसी को पलटू कहेंगे.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget