एक्सप्लोरर

बिहार शराब कांड पर एबीपी की खबर का असर, जानें अबतक कितनी मौत, कितने गिरफ्तार, कहां-कहां हुई रेड

Bihar Hooch Tragedy: पुलिस ने कुख्यात शराब तस्कर अखिलेश राय उर्फ अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो लाख 17 हजार रुपये भी बरामद किए.

Bihar Liquor Death Tragedy: बिहार में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 पहुंच गई है. बिहार पुलिस (Bihar Police) ने जहरीली शराब कांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. एसआईटी के ऑपरेशन क्लीन ड्राइव में सारण जिले (Saran District) के इसुआपुर के कुख्यात शराब तस्कर अखिलेश राय उर्फ अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया. इसके अलावा बिहार में अलग-अलग जगहों पर पुलिस की छापेमारी जारी है. इसके अलावा अब तक 6335 लीटर शराब और 21 वाहनों को जब्त किया गया है. 

सारण में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है. इसमें आंखों की रोशनी गंवाने वालों की संख्या बढ़ने लगी है. अब तक 31 लोगों की जहरीली शराब पीने से आंखों की रोशनी जा चुकी है. वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 75 तक पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि अभी इसमें और इजाफा हो सकता है. कई लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. एबीपी न्यूज ने बिहार में जहरीली शराब के कारोबार को लेकर अपनी रिपोर्ट में इससे जुड़ी जानकारी दी थी. 

कितने लोगों की गिरफ्तारी?

पुलिस ने जहरीली शराब कांड से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया. इसके तहत पुलिस ने सारण जिले के इसुआपुर के कुख्यात शराब तस्कर अखिलेश राय उर्फ अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो लाख 17 हजार रुपये भी बरामद किए. पुलिस ने सारण से 28 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की. 

पुलिस ने बिहार में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े आरोपियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. पुलिस ने रविवार (18 दिसंबर) को शराब के 94 धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया. वहीं, मढौरा में एक रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार किया. साथ ही पुलिस ने मांझी में यूपी से सप्लाई कर रहे शराब तस्करों को पकड़ा. पुलिस ने 15 लोगों को दूसरे राज्य से बिहार में शराब सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया. इसके अलावा पुलिस ने भारी मात्रा में जहरीली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली स्प्रिट भी जब्त की है.   

एक्शन में नए DGP

बिहार के नए डीजीपी आरएस भट्टी ने सोमवार (19 दिसंबर) देर शाम अपना कार्यभार संभाल लिया. डीजीपी आते ही एक्शन मोड में नजर आए. उन्होंने जहरीली शराबकांड समेत तमाम प्रमुख आपराधिक घटनाओं के साथ ही मुख्य अपराधियों के बारे में जानकारी ली. सूत्रों की मानें तो नए डीजीपी जहरीली शराब के कारोबार से जुड़े तमाम दूसरे अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा करने के बाद किसी बड़ी कार्रवाई की अंजाम दें सकते हैं. 

इसे भी पढ़ेंः-

Rajasthan Politics: राहुल गांधी ने गहलोत-पायलट के साथ 1 घंटे तक अकेले की मीटिंग, क्या मिटा पाएंगे सियासी दूरियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP Protest LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget