एक्सप्लोरर

Bihar Hooch Tragedy: ये पांच बयान बताते हैं शराबियों और शराब से कितनी नफरत करते हैं नीतीश कुमार

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब से मौत का मामला बड़ा होता जा रहा है. इस मुद्दे पर बिहार विधानसभा से लेकर संसद तक बवाल मचा हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मामले पर सख्त नजर आ रहे हैं.

Nitish Kumar On Liquor Ban: बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा 60 तक पहुंच गया है. इस मुद्दे पर बिहार से लेकर दिल्ली तक हंगामा हो रहा है. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इस मामले पर कड़ा रुख अख्तियार किया हुआ है. बीजेपी की ओर से शराबबंदी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर नीतीश कुमार सख्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को जहरीली शराब से मरने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा देने से भी इनकार कर दिया है. आइए देखते हैं शराब और शराबियों को लेकर दिए गए सीएम नीतीश कुमार के पांच बड़े बयान. 

1. बिहार विधानसभा में बुधवार (14 दिसंबर) को बीजेपी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच शराबबंदी को लेकर तीखी बहस हुई थी. सरकार पर अवैध शराब की बिक्री को रोकने में विफल रहने के आरोप पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेहद गुस्से में नजर आए. वे अपनी कुर्सी से उठे और बीजेपी विधायकों की ओर उंगली उठाते कहा कि, "क्या हो गया तुम लोग तो शराबबंदी के पक्ष में थे, तुम लोग अब शराबी हो गए हो." 

2. नीतीश कुमार ने गुरुवार (15 दिसंबर) को भी जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा था कि, "जो पिएगा वो मरेगा ही". उन्होंने कहा कि, "शराबबंदी मेरी व्यक्तिगत इच्छा से लागू नहीं की गई, बल्कि राज्य की महिलाओं के अनुरोध पर इसे लागू किया गया. इस प्रतिबंध से समाज को काफी फायदा हुआ है. मुझे आश्चर्य हो रहा है कि लोग इसके खिलाफ कैसे बोल रहे हैं." 

3. सीएम नीतीश कुमार ने जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले पर शुक्रवार (16 दिसंबर) को विधानसभा में मृतकों को मुआवजा देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि, "किसी ने जहरीली गंदी शराब पी और वो मर गया. उसको हम लोग मदद करेंगे? सवाल ही पैदा नहीं होता. ये अच्छी बात नहीं है. अगर आप लोगों में से कोई नहीं ऐसा सोचता है तो कहिए कि शराबबंदी को बंद कर दीजिए. मुझे आश्चर्य होता है जब कोई कहता है कि जहरीली शराब पीने से मरने वालों की मदद करेंगे. इसका मतलब तो यही हुआ कि शराबबंदी खत्म कर दीजिए."

4. बीते नवंबर के महीने में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी को लेकर समीक्षा बैठक की थी. इस दौरान सीएम ने कहा था कि, "पुलिस अब शराब पीने वालों पर कम ध्यान देगी, लेकिन अगर कोई पीये हुए पकड़े गया तो जेल जाना ही होगा. पुलिस का ज्यादा फोकस अब शराब व्यवसायियों पर रहेगा."

5. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इससे पहले नवंबर 2021 में भी बिहार के गोपालगंज में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत पर भी बड़ा दिया था. उन्होंने कहा था कि, "शराबबंदी को लेकर कुछ लोग मेरे विरोध में हो गए हैं. मैं इस फैसले को लेकर काफी गंभीर हूं. जब लोग इसका विरोध करते हैं बुरा लगता है. मैं शराब के विरोध में खड़ा हूं और सभी से पूछकर ये फैसला लिया गया था." गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने अप्रैल 2016 से बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था. 

ये भी पढ़ें- 

जहरीली शराब क्या है और ये कैसे बनती है, इसे पीने से मौत क्यों हो जाती है? पूरी बात समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget